Aries Tarot Card Horoscope 10 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: विचारों में सकारात्मक बनाए रखने से कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा किया जा सकता है. पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्या का समाधान मिलने से मानसिक शांति रहेगी. अपने स्वयं के लिए खरीदारी कर सकते हैं. अपने और परिवार की सुख सुविधा का ख्याल रखेंगे.धन खर्च के मामले में दरियादिली नुकसान दे सकती है. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और व्यावहारिकता से कार्य करने का प्रयास करें. भावनाओं में बहने की जगह, व्यावहारिक होकर कार्य करने से अच्छी सफलता की प्राप्ति हो सकती है.
व्यवसायिक/ Professional:
चल रहे व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी दिलचस्पी ले सकते हैं.इस समय कोई निर्णय न लें,नुकसान होने की आशंका बन सकती है. लोहे और मशीनरी से संबंधित कार्यों में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. वर्तमान समय में नौकरी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें. किसी से भी किसी बात पर उलझने का प्रयास न करें. इससे नौकरी के लिए परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं.
स्वास्थ्य/Health:
कार्य पूरा ना हो पाने के कारण देर रात तक काम करना पड़ सकता है.जिसके चलते नींद पूरी न होने की स्थिति बन सकती है अपनी नींद को पूरा करने का प्रयास करें.
रिश्ते/Relationship:
रिश्तो के बीच पैसों को न लाएं. किसी को अपने पैसों का घमंड के चलते नीचे दिखाने की कोशिश ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं