Capricorn Tarot Card Horoscope 09 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता के चलते मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है. परिवार में धार्मिक आयोजन की तैयारी की जिम्मेदारी सभी सदस्यों के बीच बांटी जा सकती है. इससे सभी लोग उत्साहित होकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे. आर्थिक मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित होगी. किसी करीबी संबंधी के साथ चल रहे विवाद इस समाप्त होने से राहत महसूस करेंगे. साथी की अपेक्षाओं को समझने का प्रयास करें. परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों की सलाह को ध्यान में रखकर कार्य कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
किसी सहयोगी या सहकर्मी के साथ बनाई गई योजना को उच्च अधिकारियों से स्वीकृति मिल सकती है. इस बात को लेकर उत्साहित होंगे. अति उत्साह में जोश ना खोए. परामर्श,जनसंपर्क या साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कुछ अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण की बात सामने आने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं. सामने आई स्थिति को अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे.
स्वास्थ्य/Health:
कार्य की अधिकता और भाग दौड़ के चलते शारीरिक कमजोरी महसूस कर सकते हैं. खान-पान में पौष्टिक पदार्थों का सेवन करें. दिनचर्या में हल्के-फुल्के व्यायाम शामिल कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
पैसों को उधार देते समय लिखित कार्यवाही अवश्य करें. नए घर की खरीदारी को लेकर परिजनों से बात कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है.ऐसे संबंधों में दूरी बनाए रखना बेहतर होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं