Pisces Tarot Card Horoscope 9 June 2026 Meen Tarot Card Rashifal:- विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. संतान की नौकरी किसी विदेशी संस्थान में लगने की प्रबल संभावना बन रही है. ससुराल पक्ष के लोगों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, इसलिए उसके विचारों को स्वयं पर हावी न होने दें.
व्यवसायिक/Professional:- पारिवारिक व्यस्तता के कारण कोई कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाया, जिससे उच्च अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. इस कार्य को पूरा करने के लिए सहयोगी की मदद ले सकते हैं. पूर्व में किए गए कार्यों की सफलता से संतुष्टि मिलेगी. अपनी वर्तमान नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं. विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर ध्यान देने की आवश्यकता है.
स्वास्थ्य/Health:- यात्रा के दौरान खानपान में सावधानी रखें. ज्यादा गरिष्ठ भोजन से बचें. पानी अधिक पिएं और हल्का भोजन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- नई नौकरी में वेतन वृद्धि से राहत मिलेगी. छोटी-छोटी बचत करने का प्रयास करेंगे.
रिश्ते/Relationship:- भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे. भूमि या वाहन खरीदने को लेकर परिवार में विचार-विमर्श हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं