Libra Tarot Card Horoscope 7 July 2026 Tula Tarot Card Rashifal:आज रिश्तों और कार्यक्षेत्र दोनों में धैर्य और संतुलित व्यवहार बनाए रखना बेहद आवश्यक रहेगा. अफवाहों, भावनात्मक तनाव और जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें. कार्यक्षेत्र में मर्यादित आचरण और जिम्मेदारी आपकी साख को मजबूत बनाए रखेगी, जबकि पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में खुलकर बातचीत और समझदारी से समस्याओं का समाधान संभव होगा.
व्यक्तिगत/Personal: वैवाहिक जीवन में तनावग्रस्त स्थितियां निर्मित हो सकती हैं. जिसके चलते कार्यों से भटकाव महसूस करेंगे. जीवनसाथी के अतीत की कुछ कड़वी बातें सामने आने से आपके विश्वास को ठेस पहुंच सकता है.परिवार के सदस्यों से अपनी परेशानी सजा कर सकते हैं. इस समय अनुभवी लोगों की सलाह से सही समाधान निकालने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में आए नए लोगों से आपकी बढ़ती नजदीकियां अफवाहों का कारण बन सकते हैं. इस समय अनावश्यक चिंताएं मन भटका सकती हैं. अपने व्यवहार में संयम लाएं. अफवाहों पर कोई भी प्रतिक्रिया न देकर व्यर्थ ही विवाद ना बढ़ाएं. इस समय व्यवहार में धैर्य,नम्रता और संयम बनाए रखें. संभव है, कि आप उच्च अधिकारियों से स्थानांतरण की बात करें. विपरीत लिंगी लोगों के साथ व्यवहार में मर्यादा बनाए रखें. किसी कार्य में ढुलमुल रवैया आपकी साख को बिगाड़ सकता है.
स्वास्थ्य/Health: मौसम में बदलते परिवर्तन के कारण आंखों में कुछ तकलीफ महसूस कर सकते हैं. इस समय आंखों को लेकर लापरवाही ना करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: जीवनसाथी से पैसों का हिसाब किताब लेना विवाद का कारण बन सकता है. इस समय सारे हिसाब किताब पर निगाह रखेंगे.
रिश्ते/Relationship: विवाहोत्तर संबंध अपमान का कारण बन सकते हैं. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार लाने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं