विज्ञापन

Aquarius Tarot Card: पारिवारिक अपेक्षाएं बढ़ाएंगी दबाव, नौकरी बदलने में जल्दबाजी नुकसानदायक

Aquarius Tarot Card Horoscope 7 July: Seven of pentacles की ऊर्जा मेहनत का उचित प्रतिफल ना मिलने से असंतुष्ट, लोगों की बढ़ती अपेक्षाओं से तनाव होने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के बारे में.

Aquarius Tarot Card: पारिवारिक अपेक्षाएं बढ़ाएंगी दबाव, नौकरी बदलने में जल्दबाजी नुकसानदायक
धैर्य और सही समय का इंतजार आज आपके भविष्य को मजबूत बना सकता है.

Aquarius Tarot Card Horoscope 7 July 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: आज धैर्य और संतुलित सोच आपके लिए सबसे बड़ी ताकत साबित होगी. परिवार और कार्यक्षेत्र की बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें, खासकर नौकरी बदलने के मामले में. मेहनत का परिणाम भले थोड़ा देर से मिले, लेकिन निरंतर प्रयास भविष्य में सफलता के नए रास्ते खोल सकते हैं. रिश्तों में संवाद और सहयोग बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

व्यक्तिगत/Personal: परिवार के सदस्यों की बढ़ती हुई अपेक्षाएं तनाव दे सकती हैं.आर्थिक मामलों में अनावश्यक दबाव महसूस करेंगे.किसी रिश्तेदार के हस्तक्षेप से पारिवारिक जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. इस समय परिवार के सदस्यों के साथ अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें.मित्रों के सहयोग से किसी नए काम की शुरुआत पर विचार करेंगे.जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा की तैयारी कर सकते हैं.

व्यवसायिक/Professional: यदि नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं. तो समय अनुकूल नहीं है अभी धैर्य बनाए रखना होगा. बड़े अधिकारी या राजनीतिक लोगों को अपने आसपास के गतिविधियों से सावधान रहने की आवश्यकता पड़ सकती है. जरा सी भी असावधानी से किसी बड़े षड्यंत्र में फंसने की संभावना नजर आ रही है.व्यवसायिक कार्य के चलते लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. कामकाजी महिलाओं के लिए समय परेशानी भरा हो सकता है. उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल न मिलने से असंतुष्टि हो सकती है. 

स्वास्थ्य/Health: लंबी दूरी की यात्रा में स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है. दिनचर्या की अनियमितता परेशान कर सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आय की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. पहले से लिए गए लोन को चुकाने में मुश्किल आ सकती है. 

रिश्ते/Relationship: जीवनसाथी को उसकी उपलब्धि पर उपहार दे सकते हैं.घरेलू मामलों में शांति बनी रहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com