विज्ञापन

Aquarius Tarot Card: रुकी हुई धनराशि वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार, व्यवसाय में जल्दबाजी से बचें

Aquarius Tarot Card Horoscope 5 July: Knight of pentacles की ऊर्जा रुके हुए पैसे की वापस मिलने से राहत, अनैतिक या गैर कानूनी कार्यों को करके धन कमाने के लालच में ना पड़ने की बात लेकर आ सकती है.

Aquarius Tarot Card: रुकी हुई धनराशि वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार, व्यवसाय में जल्दबाजी से बचें
सही सलाह और संतुलित फैसले आज सफलता की मजबूत नींव रख सकते हैं.

Aquarius Tarot Card Horoscope 5 July 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: आज रुकी हुई धनराशि मिलने से आर्थिक राहत मिल सकती है, लेकिन धन से जुड़े मामलों में धैर्य और ईमानदारी बनाए रखना जरूरी होगा. व्यवसाय में जल्दबाजी से बचकर अनुभवी लोगों की सलाह के साथ आगे बढ़ें. कार्यक्षेत्र में सहयोग लेने और देने का सकारात्मक रवैया आपके लिए लाभदायक रहेगा. परिवार में अनुशासन, सम्मान और संतुलित व्यवहार से रिश्ते मजबूत होंगे.

व्यक्तिगत/Personal: रुकी हुई धनराशि वापस मिलने से आर्थिक स्थिति कुछ हद तक बेहतर हो सकती है. धन कमाने के लिए किसी गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें वरना परेशानी में पड़ सकते हैं. अपने जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव के चलते परिवार और समाज में आपकी छवि बिगाड़ सकती है. अपने कार्यों को सहजता से पूरा करने का प्रयास आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि लेकर आएगा. इस समय धैर्य और संयम के साथ आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें. 

व्यवसायिक/Professional: व्यवसाय विस्तार के लिए कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें. इस समय बन रही परिस्थितियां बड़े नुकसान की आशंका लेकर आ सकती हैं. कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों की मदद बड़े फैसले  लेने में मार्गदर्शन करेगी. कोई भी फैसला जल्दबाजी या लापरवाही में ना लें. कार्यों को पूरा करते समय अपने सहयोगियों से मदद ले सकते हैं. किसी की मदद लेने या देने में संकोच न करें. 

स्वास्थ्य/Health: मौसम के सर्द गर्म मिजाज के चलते खांसी जुखाम हो सकता है. इस समय स्वयं का बचाव करें. ठंडी और खट्टी चीजों के सेवन से परहेज रखें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: पैसा कमाने के लिए गलत साधनों का उपयोग न करें. आमदनी से अधिक खर्च आर्थिक संकट ला सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship: परिवार में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने के लिए उन्हें उपहार दे सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com