विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन कामकाज में लापरवाही से बचें

Taurus Tarot Card Horoscope 04 September: Five of wands की ऊर्जा किसी कर्मचारी की लापरवाही के चलते पुराने संपर्क से रिश्ते खराब, परिवार के साथ समय व्यतीत करने की योजना और महत्वपूर्ण कार्यों को स्वयं पूरा करने की बात लेकर आ सकती है.

Taurus Tarot Card Rashifal: परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन कामकाज में लापरवाही से बचें
वृषभ राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 04 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. इस अवसर पर  करीबी संबंधियों और मित्रों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत कर सकते हैं. यदि किसी विवादित प्रॉपर्टी पर कोई मामला चल रहा है. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की मध्यस्थता से सुलझ सकता है. युवा लोगों की लापरवाही और अतिविश्वास के चलते नौकरी का कोई अच्छा अवसर हाथ से निकल सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय की सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों अपनी निगरानी में करवाएं. कर्मचारियों की लापरवाही से किसी पुराने संपर्क से रिश्ते बिगड़  सकते है. जिसके चलते कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर रद्द हो सकता है. नौकरी पेशा लोग बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें. इससे उनकी नौकरी पर बात आ सकती है. यदि किसी बात पर कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है. तो उस बात को ना करना ही बेहतर रहेगा. 

स्वास्थ्य/Health:

तनाव बढ़ाने के कारण डायबिटीज और उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है. इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें . 

आर्थिक स्थिति/Finance:

व्यवसाय में पैसे को लेनदेन को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है. किसी की गलती के चलते पैसों का नुकसान हो सकता है. 

रिश्ते/Relationship:

बहुत ज्यादा व्यस्तता और थकान के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं. जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास मनोबल बढ़ाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Tarot Card Rashifal, Vrishabh Rashifal Aaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com