विज्ञापन

Aquarius Tarot Card: व्यवसाय में कार्यभार अधिक होने से मानसिक तनाव, खर्चों पर रखना होगा नियंत्रण

Aquarius Tarot Card Horoscope 4 July: Seven of pentacles की ऊर्जा आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाए रखने, कार्यभार अधिक होने से मानसिक तनाव में वृद्धि की बात लेकर आ सकती है आईए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के बारे में.

Aquarius Tarot Card: व्यवसाय में कार्यभार अधिक होने से मानसिक तनाव, खर्चों पर रखना होगा नियंत्रण
बढ़ेगा कार्यभार, खर्चों पर रखें नियंत्रण.

Aquarius Tarot Card Horoscope 4 July 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: आज पारिवारिक जिम्मेदारियां और कार्यभार बढ़ने से व्यस्तता बनी रह सकती है. कार्यक्षेत्र में धैर्य और मेहनत बनाए रखें, क्योंकि धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी. आर्थिक मामलों में बढ़ती आमदनी के साथ खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा. रिश्तों में सम्मान, समझदारी और भावनाओं का ध्यान रखते हुए अनावश्यक विवादों और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचना दिन को बेहतर बनाएगा.

व्यक्तिगत/Personal: किसी निजी मित्र से संबंध खराब हो सकते हैं. पैसा आने के साथ खर्च की स्थिति भी बनी रहेगी. परिवार की व्यवस्था एवं अनुशासन को लेकर कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं. पिछले कुछ समय से चली आ रही निजी समस्या का समाधान होने से तनाव कम होता नजर आएगा. दूसरों के मामलों में दखल न दें और न ही बिना मांगे सलाह देने की कोशिश करें. कोई भी अहम फैसला लेने से पूर्व परिवार के अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन आवश्यक ले. इससे जीवन में सुगमता आएगी. 

व्यवसायिक/Professional: व्यवसाय में कार्यभार ज्यादा होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इस समय मेहनत ज्यादा और परिणाम कम की स्थिति बनती नजर आई हुई है. निवेश से संबंधी किसी समस्या में सुधार आ सकता है.कुछ सहयोगियों  की कामचोरी के कारण काम ज्यादा हो सकता है संभव है, कि ओवरटाइम भी करना पड़े.ऐसी स्थिति में थकान अनुभव करेंगे. 

स्वास्थ्य/Health: किसी एलर्जी के कारण खांसी जुकाम और बुखार हो सकता है. इस समय पर्याप्त आराम लेने और ज्यादा घूमने फिरने से बचें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आमदनी में बढ़ोतरी के साथ खर्चों में वृद्धि होती नजर आ सकती है. इस समय अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रख सकते है.

रिश्ते/Relationship: प्रेम संबंधों में भावनाओं को महत्व दें. अपने साथी के मान सम्मान को बनाए रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com