विज्ञापन

Aries Tarot Card: परिवार के सदस्य के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव, निवेश से लाभ के योग

Aries Tarot Card Horoscope 3 July: Six of cups की सकारात्मक ऊर्जा पारिवारिक जीवन में स्वार्थ से दूरी, आर्थिक मामलों में सजगता और सूझबूझ से लाभदायक स्थिति बनने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं मेष राशि वाले जातकों के बारे में.

Aries Tarot Card: परिवार के सदस्य के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव, निवेश से लाभ के योग
सही निर्णय आज सफलता व खुशहाली के नए रास्ते खोल सकते हैं.

Aries Tarot Card Horoscope 3 July 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में अपने काम की जिम्मेदारी स्वयं निभाएं और दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें तथा मौसम के अनुसार सावधानी रखें. रिश्तों में सहयोग, सम्मान और आपसी तालमेल बनाए रखने से परिवार का माहौल सुखद रहेगा.

व्यक्तिगत/Personal: इस समय की अनुकूल स्थितियां आपके भाग्य को मजबूती प्रदान कर रही हैं. परिवार में सुख और शांति बनी हुई है. यदि किसी योजना में निवेश करने का विचार है, तो तुरंत फैसला ले सकते हैं. उस निवेश से अच्छा फायदा ही प्राप्त होगा. परिवार के किसी सदस्य के विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. आस-पड़ोस के लोगों के साथ फालतू बहस में ना पड़े. हमेशा स्वार्थी बनके रहना रिश्तो में दूरियां ला सकता है. 

व्यवसायिक/Professional: आपके किसी कार्य का श्रेय आपका कोई करीबी सहयोगी ले सकता है, इस बात को लेकर सजग रहे कार्य क्षेत्र में अपने सभी कार्यों को स्वयं व्यवस्थित करें. दूसरों के ऊपर निर्भरता कम करें. यदि व्यवसाय में कोई कार्य अटक रहा है तो किसी राजनीतिक व्यक्ति का सहयोग ले सकते हैं. इस समय कुछ लोग आपको राजनीति में जाने की सलाह दे सकते हैं. संभव है कि आप सलाह पर गौर करें. 

स्वास्थ्य/Health: मौसम के बदलते तेवर के चलते कफ और नजला जैसी परेशानी बढ़ सकती है. लापरवाही बिल्कुल ना करें. उचित इलाज लें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक मामलों में सजगता और सूझबूझ से कुछ योजनाओं में धन निवेश कर चुके हैं. जल्द ही उनसे लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. 

रिश्ते/Relationship: सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बना रहने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Àaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com