Venus Transit in Cancer 2026 Horoscope: आज 8 जून 2026 की शाम 5:45 बजे दैत्य गुरु शुक्र कर्क राशि में गोचर करने के बाद देवताओं के गुरु बृहस्पति के साथ होंगे. एक तरफ जहां पर गुरु पूर्ण पुरुष प्रधान ग्रह है तो वहीं बृहस्पति आग्नेय प्रधान ग्रह है. जिसका स्वभाव अत्यधिक आध्यात्मिक, सात्विक, स्वाभिमानी एवं ब्रह्मणत्व पूर्ण गुणों से परिपूर्ण है. वही शुक्र पूर्ण स्त्री प्रधान स्वभाव वाला ग्रह है. ज्योतिष के अनुसार शुक्र संजीदा, तामसिक, रात्रि बली, क्षारीय प्रवृत्ति का एवं अपनी महत्ता चाहने वाला स्वभाव का ग्रह है.
गुरु-शुक्र युति का बाजार पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?
8 जून 2026 से 12 जून 2026 के बीच में बृहस्पति की मजबूत स्थिति के कारण बाजार में अनिश्चितता, देश विरोधी ताकतों द्वारा आर्थिक मंदी जैसे विषय एवं सरकार की कमजोर स्थिति तथा कुछेक भ्रांतियों को लेकर आंदोलन हो सकते हैं. इस उपरोक्त 4 दिन में अमेरिका और ईरान मामले में भी तनाव बना रहेगा. बाजार में कुछ बड़ा क्राइसिस या सेंसेक्स गिरने का अत्यधिक संभावना है. 13 जून के बाद धीरे-धीरे संतुलन की उम्मीद है, लेकिन पूरी तरीके से संतुलन 20 जून के बाद देखने को मिलेगा.
तब देखने को मिलेंगी ऐसी घटनाएं
8 जून 2026 से कुछेक अग्नि संबंधी दुर्घटनाएं तथा 9 जून से 11 जून के बीच बड़ा मार्केट क्रैश, प्राकृतिक दुर्घटनाएं जैसे पहाड़ों पर लैंड स्लाइड, बादल फटना आदि देखने को मिल सकता है. 9 जून 2026 से 11 जून 2026 के बीच में पूर्वोत्तर भारत एवं बंगाल के क्षेत्र में काफी तनाव और देश विरोधी ताकतों का विरोध देखने को मिल सकता है. बंगाल में कुछ तनाव की स्थितियां बन सकती हैं. विपक्षी दलों अथवा कुछ गुप्त ताकतों द्वारा सरकार के विरोध आंदोलन से सरकार पर दबाव पड़ सकता है.
13 जून के बाद धीरे-धीरे स्थितियां सुधारेंगी. 19-20 जून के बाद सरकार की स्थिति थोड़ी मजबूत दिखाई देगी. 13 जून से 20 जून के बीच में सरकार कुछ ऐसे बयान अथवा ऐसा निर्णय ले सकती है, जिससे विपक्षी अथवा विरोधी ताकतों को शांत कराया जा सके. 20 जून से 5 जुलाई के बीच में निश्चित तौर पर सरकार की स्थिति सामान्य रूप से ठीक दिखाई देगी और मार्केट भी थोड़ा संतुलित होगा. महंगाई पर भी नियंत्रण हो पाएगा. अलबत्ता 5 जुलाई के बाद जब शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेगा तो फिर से 5 जुलाई से लेकर 5 अक्टूबर के बीच सरकार के लिए थोड़ा कठिन समय होगा.
मौसम का कुछ ऐसा रहेगा मिजाज
उपरोक्त ग्रहों की स्थिति को देखते हुए 8 जून 2026 से लेकर के 11 जून 2026 के बीच में उत्तर भारत में अधिकांश क्षेत्रों में काफी वर्ष देखने को मिलेगा. पर्वतीय क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होगी. दक्षिण एवं दक्षिण-पश्चिम समुद्री तट पर भारी बरसात देखने को मिलेगी. 8 जून को पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी तराई क्षेत्र में एवं दिल्ली के आसपास कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है. पूर्व दक्षिण समुद्र तट पर पूर्वोत्तर पर्वती क्षेत्र में काफी वर्षा देखने को मिलेगी. 9 जून को पूर्वोत्तर तराई क्षेत्र में एवं पूर्वोत्तर भारत में तथा पूर्वी समुद्र तट पर अच्छी वर्षा देखने को मिलेगी. 10 जून एवं 11 जून को पूर्वोत्तर तराई क्षेत्र में, पूर्वोत्तर भारत में, पूर्वी समुद्र तट पर, कुछ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तथा दिल्ली में अच्छी वर्षा देखने को मिलेगी.
मेष

शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने पर मेष राशि मन भावना प्रधान होगा. संबंधों को लेकर के उद्वेलित होंगे. माता अथवा बहन का सहयोग मिलेगा. किसी प्रेम संबंध को लेकर के परेशान हो सकते हैं. मन पर थोड़ा हावी होने वाली स्थिति हो सकती है. इस कारण कई बार कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां महसूस होगी और आप अपने काम को समय से पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं. इस दौरान आप अपने खर्चो पर नियंत्रण करें. पारिवारिक संबंधों में भावनात्मक संतुलन बनाने की चेष्टा करें.
वृषभ

यह समय वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी अनुकूल होगा. संबंधों का सहयोग मिलेगा और आपको पहले की अपेक्षा उत्साह महसूस होगा. कार्यक्षेत्र में भी उत्साहपूर्ण मन लगेगा. किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से संबंध बन सकते हैं या फिर उसके प्रति आकर्षण हो सकता है. किसी के साथ प्रणय संबंध भी बन सकते हैं. विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही ना करें. बीती हुई बातों को भूलने की चेष्टा करें.
मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु युति के चलते समय शुभ रहने वाला है. इस दौरान आप आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत होते हुए दिखाई दे रहे हैं. भावनात्मक अथवा प्रणय संबंध को लेकर के भी आप काफी उत्साहित और प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं. यात्रा एवं आमोद-प्रमोद पर खर्च होने की संभावना बनेगी. मांगलिक कार्यों हेतु प्रयास सार्थक हो सकते हैं. इस दौरान धार्मिक स्थलों की यात्रा संभव है. कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पदोन्नति एवं स्थान परिवर्तन के भी योग हैं.
कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ साबित होगा. आप अपने कार्यक्षेत्र में काफी ऊर्जा के साथ सक्रिय होंगे. राजनीतिज्ञों के लिए यह समय अनुकूल समय कहा जाएगा. प्रॉपर्टी, ठेकेदारी और शासन सत्ता से जुड़े लोगों के लिए शुक्र का कर्क राशि में गोचर काफी अनुकूल कहा जा सकता है, लेकिन जब भावनात्मक संबंध की बात आती है तो वहां आपका विवेक शून्य हो जाता है. किसी विपरीत लिंगी संबंधों में भावनात्मक गलतियां हो सकती हैं, जिससे भविष्य में कठिनाइयां आ सकती हैं. किसी व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है.
सिंह

शुक्र के कर्क राशि में गोचर से आपका मन थोड़ा प्रभावित होगा. आपको भविष्य की चिंताएं सताएंगी. कुछ चीजों को लेकर आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं. ऐसे विचार आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं. आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और खर्चों पर भी नियंत्रित करें. यदि आप मधुमेह रोगी हैं तो विशेष ख्याल रखें. पारिवारिक वातावरण की कुछ तनाव आपको परेशान कर सकते हैं. संतानों की जरूरत एवं संतानों को आपसी संतुलन बनाने को लेकर भी परेशान हो सकते हैं. इस दौरान समाज में आम लोगों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण करने की चेष्टा करें.
कन्या

शुक्र के कर्क राशि में जाने और गुरु के साथ युति करने पर आपके लिए बड़ा ही उत्तम समय दिखाई दे रहा है. इस दौरान आपकी आर्थिक प्रगति के मार्ग खुलेंगे. उत्साह में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की प्रशंसा होगी. जिससे आपका आत्मबल मजबूत होगा. आमदनी के नए रास्ते सुलभ होंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने वाला है. शिक्षा अथवा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों की अच्छी प्रगति होगी. उनके कार्य सुगमता से पूरे होंगे. परिजनों को लेकर के कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. हालांकि माता के स्वास्थ्य पर आपको थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा.
तुला

शुक्र का कर्क राशि में गोचर आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इस समय में आपकी रचनात्मकता कार्यक्षेत्र में दिखाई देगी. आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती हुई नजर आ रही है. आत्मीय संबंध मजबूत होंगे. लोगों से आपको खूब स्नेह मिलेगा. दांपत्य जीवन में थोड़ी कठिनाइयां हो सकती हैं. ऐसे में अपने जीवनसाथी की भावनओं को इग्नोर न करें. माता-बहन का स्नेह प्राप्त होगा. घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम के आसार बनेंगे. आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. इस दरैरान आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी हल हो जाएगा.
वृश्चिक

शुक्र-गुरु युति के प्रभाव से आपके भीतर संवेदनशीलता बढ़ेगी. आत्मीय संबंधों में भावनात्मक रूप से जुड़ी अपेक्षाएं आपको परेशान कर सकती हैं. किसी प्रेम संबंध को लेकर के आप ज्यादा संजीदा हो सकते हैं. स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. भावनाओं में भाकर या फिर आवेश में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपको परेशानी उठानी पड़े. अत्यधिक खर्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं. भविष्य की चिंताएं भी मन को परेशान करेगी.
स्वास्थ्य का थोड़ा सा ख्याल रखने की जरूरत होगी. वृश्चिक राशि के जातकों को बीती हुई बातों को भूलने की कोशिश करनी चाहिए. हालांकि उपरोक्त सारी परेशानियां 20 जून तक ही दिखाई दे रही है, उसके बाद का समय आपके लिए काफी अच्छा और उत्साहपूर्ण दिखाई दे रहा है. शुक्र परिवर्तन के बाद पहला सप्ताह ही परेशान करेगा. उसके बाद काफी ज्यादा उत्साहपूर्ण और प्रगतिदायक समय कहा जाएगा.
धनु

शुक्र के गोचर से आपका आत्मबल काफी मजबूत होगा, लेकिन अनवरत परिश्रम और कार्यक्षेत्र में अत्यधिक सलंग्नता के कारण कहीं आपकी सेहत न प्रभावित हो जाए, इसका आपको पूरा ख्याल रखना होगा. शुक्र के राशि परिवर्तन के शुरुआती दिनों में आपको सेहत संबंधी दिक्कतों को इग्नोर करने से बचना होगा. विशेष रूप से मधुमेह रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. खर्चो पर नियंत्रण करें. आवेश में कोई कार्य न करें. माता अथवा बहन की किसी बात से आपको कष्ट पहुंच सकता है. इस दौरान धनु राशि के जातक कभी-कभी बहुत ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं.
मकर

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र और गुरु की युति सुखद समय लेकर आ रही है. आपकी राशि से सप्तम शुक्र और बृहस्पति का एक साथ होना निश्चित तौर पर किसी के साथ प्रेम संबंध स्थापित होने की ओर इशारा करता है. किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है. आप इस समय में काफी उत्साहित होंगे. कार्यक्षेत्र में भी आपकी व्यस्तता होगी. लेकिन आमोद-प्रमोद में इस कदर ना व्यस्त हो जाइए की कार्यक्षेत्र में लापरवाही होने लग जाए. इसी तरह आपको अपने खर्चो पर भी नियंत्रण रखना होगा. यह समय आपके लिए यात्राओं का समय भी हो सकता है. इस दौरान आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं.
कुंभ

शुक्र-गुरु की युति कुंभ राशि की चिंताओं में वृद्धि कर सकता है. इस दौरान कुछेक पारिवारिक समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं. संतान संबंधी जिम्मेदारियों को लेकर भी आपका मन चिंतित रहेगा. कुंभ राशि के जातक अपनी सेहत का ख्याल रखें. यदि आप मधुमेह रोगी हैं तो आप खान-पान और दिनचर्या का विशेष ख्याल रखना चाहिए. जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर तकरार होने की आशंका बनी रहेगी. पारिवारिक वातावरण वैसे तो सुखद रहेगा, लेकिन कुछ सदस्यों की बातों से आपको मानिसक कष्ट हो सकता है. शुक्र का राशि परिवर्तन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल कहा जाएगा. इस दौरान कुंभ राशि के जातक कुछ महत्वपूर्ण खर्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं.
मीन

शुक्र का राशि परिवर्तन मीन राशि के लिए औसत फलदायी कहा जाएगा. गुरु-शुक्र की युति करने के बाद शुरुआती समय में आप काफी उत्साहित दिखाई देंगे, लेकिन 20 जून के बाद के समय में थोड़ा भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं. मन में कुछ नकारात्मक चिंताएं हो सकती हैं. इस दौरान आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है. आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण रखना होगा. मीन राशि को इस दौरान छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है. अचानक से किसी यात्रा पर निकलना पड़ सकता है. यात्रा में अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. मानसिक तनाव से बचने के लिए पुरानी बातों को भूलना बेहतर रहेगा. पारिवारिक समस्याएं या फिर भाई-बहन के साथ होने वाली तकरार आपको भावनात्मक रूप से कष्ट पहुंचा सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं