विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: कार्य को लेकर यात्राएं, मन पर नियंत्रण, कार्य की अधिकता से परिजनों की नाराजगी

Scorpio Tarot Card Horoscope Today 04 May: The Chariot की ऊर्जा एकाग्रता की कमी, कार्य को लेकर उदासीनता, कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कर सकती है. आइए जानते हैं, वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal: कार्य को लेकर यात्राएं, मन पर नियंत्रण, कार्य की अधिकता से परिजनों की नाराजगी

Scorpio Tarot Card Horoscope Today 04 May Vrashchik Tarot Card Rashifal: मन की चंचलता के कारण कार्य की एकाग्रता भंग हो सकती है. इस समय कार्य क्षेत्र में किसी परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने को लेकर वरिष्ठों का दवाब बढ़ सकता है. कार्य की अधिकता के चलते परिजनों से अनबन हो सकती है. इस समय कार्य को लेकर कुछ जरूरी यात्राएं करना पड़ सकती हैं, जिसके कारण परिवार कि किसी भी बड़ी योजना में आपको महत्व नहीं दिया जा सकता है. इस बात से मन द्रवित हो सकता है.

कुछ पुराने मित्रों से मिलने की योजना बना सकते हैं. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के कारण दुविधा हो सकती है. सामने वाला आपको किसी ऐसी स्थिति में फंसा सकता है. जहां पर किया गया आपका फैसला किसी न किसी को दु:ख जरूर पहुंचाएगा. इस बात को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं. मन की चंचलता को नियंत्रित करने का प्रयास करें. किसी कार्य को लेकर विचारों की उथल पुथल मन में उदासीनता ला सकती है. इस समय किसी स्थिति पर नियंत्रण खोने की जगह उसे मजबूत करने का प्रयास कीजिए, सामने जो भी चुनौती आ रही है. उस पर अपना ध्यान केंद्रित करना बुद्धिमानी होगी.

अपने कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करने का प्रयास करें. किसी भी बात को लेकर सामने वाले के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार ना करें. निजी बातों को अन्य लोगों के साथ साझा ना करें. कई बार लोग गुस्से या नाराजगी में उन बातों को सार्वजनिक कर सकते हैं. आसपास के वातावरण से सजग रहें. राजनीतिक लोगों से दूरी बनाकर रखें.

स्वास्थ्य: कार्य की अधिकता और यात्राओं के कारण खान-पान में अनियमितता तथा आ सकती है. इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.

आर्थिक स्थिति: यदि किसी करीबी व्यक्ति को उधार देने की आवश्यकता पड़ रही है, तो पैसों की लिखा पढ़ी अवश्य कर ले, ताकि बाद में सामने वाला मुकर ना जाए.

रिश्ते: प्रिय के साथ रिश्तों में आ रही दूरी को कम कर सकते हैं. यदि किसी से वैचारिक मतभेद बढ़ रहे हैं, तो समय पर इन मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Vrashchik Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Scorpio Rashifal 04 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Scorpio, Tarot Card Daily Horoscope Vrashchik, Aaj Ka Rashifal, 04 May Rashifal, 04 May Horoscope, आज का राशिफल 04 मई का राशिफल, Scorpio Tarot Card Horoscope Today 04 May 2026, Vrashchik Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com