विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: संतान की विदेश में शिक्षा, कुछ यात्राओं का स्थगन

Scorpio Tarot Card Horoscope Today 07 May: Knight of wands की ऊर्जा कार्यों की गोपनीयता बनाए रखने, पदोन्नति प्राप्ति की के साथ नए उच्च पद की प्राप्ति की सूचना मिलने की उम्मीद लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal: संतान की विदेश में शिक्षा, कुछ यात्राओं का स्थगन

Scorpio Tarot Card Horoscope Today 07 May 2026, Vrashchik Tarot Card Rashifal: कार्य को लेकर की जाने वाले कुछ यात्राओं को स्थगित करना पड़ सकता है, जिसका असर कार्य की सफलता पर पड़ सकता है. संतान की उच्च शिक्षा के लिए विदेशी संस्थानों में दाखिले का प्रयास कर सकते हैं.

लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति को मिलने की सूचना प्राप्त हो सकती है. संभव है कि पदोन्नति के साथ आपको किसी नए विभाग में उच्च पद पर नियुक्त कर दिया जाए, जो कि आपके लिए अप्रत्याशित होगा. इस बात से उत्साह बढ़ सकता है. किसी नए व्यवसाय की शुरुआत अभी तक परेशानी भरी नजर आ रही है.

अपनी करीबी मित्र से सहयोग की बात कर सकते हैं, जो व्यवसाय में आ रही परेशानियों का समाधान अपने अनुभवों से कर पाए. व्यवसाय या कार्य क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों की गोपनीयता बनाए रखे. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों को दखल न देने दें. प्रिय ओर आपके बीच की अनबन को स्वयं सुलझाएं, किसी दूसरे को हस्तक्षेप न करने दें.

स्वास्थ्य: पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है. इस समय खुद को जीता हुआ महसूस कर सकते है.

आर्थिक स्थिति: वेतन वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता नजर आ रहा है. कुछ धन का निवेश करने की योजना बना सकते हैं.

रिश्ते: विदेश से आया कोई मित्र ढेर सारे उपहारों की सौगात ला सकता है.

लेखक के बारे में
img
टैरो कार्ड रीडर दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Vrashchik Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Scorpio Rashifal 07 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Scorpio, Tarot Card Daily Horoscope Vrashchik, Aaj Ka Rashifal, 07 May Rashifal, 07 May Horoscope, आज का राशिफल 07 मई का राशिफल, Scorpio Tarot Card Horoscope Today 07 May 2026, Vrashchik Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com