विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: बाहरी लोगों के दखल से परेशानी, सुखद बदलाव का आना, सुनी सुनाई बातों पर प्रतिक्रिया

Scorpio Tarot Card Horoscope Today 02 May: Four of wands की सकारात्मक ऊर्जा नए बदलावों का आना, रुके हुए कार्यों का पूरा होना और मान सम्मान में वृद्धि की सूचना दे सकती है. आइए जानते हैं वृश्चिक राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य, जीवन, आर्थिक स्थिति और रिश्तों के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal: बाहरी लोगों के दखल से परेशानी, सुखद बदलाव का आना, सुनी सुनाई बातों पर प्रतिक्रिया

Scorpio Tarot Card Horoscope Today 02 May, Vrashchik Tarot Card Rashifal: किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करने से बचें. पहले सच जानने की कोशिश करे...किसी पर बिना सच जाने आरोप प्रत्यारोप ना लगाएं. विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को उम्मीद की किरण दिखाएं दे सकती है. जीवन में कुछ सुखद बदलाव नजर आएंगे. परिवार के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. सामाजिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा. दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें. किसी बाहरी व्यक्ति से मिलते समय गोपनीय बातें उजागर न करें.

कार्य क्षेत्र में बाहरी लोगों का दखल परेशानी की वजह बन सकता है. इस स्थिति से धैर्य और संयम से बचाव करें. क्रोध करना किसी भी स्थिति में समाधान नहीं होता है. इस बात को समझे. सहयोगी की मदद से इस परेशानी को दूर करने का प्रयास करेंगे. यदि कोई सरकारी मामला आपसे सम्बन्धित है तो उसमें और उलझने नजर आ सकती है.

संपत्ति से संबंधित कोई कार्य करते समय कागजात की जांच अच्छी तरह से कर लें. जरा सा भी संदेह होने पर सौदे को कुछ समय के लिए स्थगित किया जा सकता है. अपने कार्य से जुड़े अनुभव और समझ को बढ़ाने का प्रयास करें. बेकार की बातों में लोगों से ना उलझे. बात बात पर गुस्सा करना और अपशब्दों का प्रयोग करना...आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. कार्य स्थल पर उच्च अधिकारी का जरूरत से ज्यादा अनुशासन और पक्षपात पूर्ण रवैया कर्मचारियों के कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है. इस समय उच्च अधिकारी से बातचीत करना आगे की परिस्थितियों को ठीक करने का प्रयास किया जा सकता है.

स्वास्थ्य: तेज गति से वाहन चलाते समय समय दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है. थोड़ा सावधान रहें. खानपान में सुधार लाएं.

आर्थिक स्थिति: हो सके तो किसी से पैसों का लेनदेन ना करें. पहले पुराने कर्ज चुकाये.

रिश्ते: पारिवारिक मामलों में समझदारी और शांति से निर्णय लेने का प्रयास रिश्तों को बिखरने से बचा सकता है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Vrashchik Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Scorpio Rashifal 02 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Scorpio, Tarot Card Daily Horoscope Vrashchik, Aaj Ka Rashifal, 02 May Rashifal, 02 May Horoscope, आज का राशिफल 02 मई का राशिफल, Scorpio Tarot Card Horoscope Today 02 May 2026, Vrashchik Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com