Scorpio horoscope 10 June 2026 vrishchik rashi: आज चंद्रमा का मीन राशि में गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए आत्मविश्वास, भावनात्मक गहराई और निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकता है. आप अपने कार्यों को लेकर अधिक स्पष्ट सोच रखेंगे और अधूरे काम पूरे करने की इच्छा बढ़ेगी.
नौकरी
नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रदर्शन से वरिष्ठों का ध्यान आकर्षित करने का अवसर मिल सकता है. व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय नई योजनाओं को लागू करने का संकेत देता है. किसी पुराने संपर्क से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी, लेकिन किसी को धन उधार देने से बचना उचित रहेगा.
परिवार
परिवार में किसी विषय पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी राय महत्वपूर्ण मानी जाएगी. घर के वातावरण में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और आप अपने करीबियों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे. किसी पुराने विवाद का समाधान भी संभव है. प्रेम संबंधों में नजदीकियाँ बढ़ सकती हैं. साथी के साथ रिश्ते में विश्वास मजबूत होगा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
शिक्षा
शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की समझने की क्षमता बेहतर होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. तकनीकी और रिसर्च से जुड़े विषयों में रुचि बढ़ेगी.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक तनाव लेने से बचना होगा. सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए नियमित आराम आवश्यक रहेगा. पानी का सेवन बढ़ाना और हल्की कसरत करना लाभकारी होगा.
उपायः हमुनाम जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. किसी मंदिर निर्माण में अपनी श्रद्धानुसार ईंटों का दान करें.
शुभ रंगः मरून और गहरा लाल.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं