Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 30 April, Dhanu Tarot Card Rashifal: पूर्व के किसी प्रेम सम्बन्ध में गलत समझे जा सकते है. सामने वाला आपकी भावनाओं को समझ नहीं पा रहा है, जिसके चलते रिश्ते में दरार आ सकती है. नए कार्य शुरू करने के निर्णय पर पुनर्विचार अवश्य करें. बाद में कई बार निर्णय को बदलना संभव नहीं होता है, इसलिए जो भी बदलाव लाने है...उनको योजना को क्रियान्वित करने से पूर्व ही सुधार करना बेहतर होगा. कार्य के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाएं.
नए लोगों को लेकर पूर्वाग्रह ना रखें. नकारात्मक विचारों को सोच से बाहर रखें. कार्य में आ रही असफलता को खुद पर हावी न होने दे. असफलता से घबराएं नहीं. इससे सोच के नए रास्ते खुल सकते है. खुद की काबिलियत और कार्य कुशलता पर विश्वास बनाए रखें. किसी की भी बातों से आत्मविश्वास को प्रभावित न होने दें. अपने कार्यों को लक्ष्य पर केंद्रित रखें.
नकारात्मक सोच वाले लोगों की बातें अपने ऊपर हावी न होने दे. कार्य में तनाव के बढ़ने से मन में भटकाव हो सकता है. कुछ समय कार्य को रोक कर मन को भटकने से बचाएं. कार्य की अधिकता के चलते महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज ना करें. संतान की शिक्षा को लेकर सजग रहे हैं. यदि किसी बात से सहमत नहीं हो पा रहे है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ली जा सकती है. इस बात का अहंकार ना करें कि आपको सब कुछ आता है. लोगों से मदद मांगते समय अपने व्यवहार को नम्र रखें. सभी चीजों या स्थितियों को देखने के नजरिए में बदलाव लाए.
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के चलते ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन हानि पहुंचा सकता है. गले में खराश हो सकती है.
आर्थिक स्थिति: रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है. मित्र से आर्थिक मदद ले सकते है.
रिश्ते: पति-पत्नी के बीच की बातों को परिजनों के सामने ना लाएं, इससे रिश्ते की मर्यादा भंग हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं