Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 06 May Dhanu Tarot Card Rashifal: समय का सही सदुपयोग करें. सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी मान-सम्मान में वृद्धि करेगी. संतान की उपलब्धि उत्साहित कर सकती है. कोई भी फैसला तुरंत ले और उस पर कार्य करें. ज्यादा सोच विचार करना अच्छे अवसरों से वंचित कर सकता है. उन बातों को लेकर दुःखी न हो, जिन्हें किसी मजबूरी वश हाथ से जाने देना पड़ा हो, जो बीत गया. उसे भुला देना ही बेहतर होगा.
अन्यथा इस कार्य का विपरीत असर आगे आने वाले कार्यों पर पड़ सकता है. व्यवसाय में जिस कार्य को लेकर योजना बना रहे हैं. उससे सामने वाले व्यक्ति को नुकसान होने की संभावना बन सकती है. इस समय में स्वयं के फायदे के लिए कार्य कर सकते हैं. किसी के साथ बदला लेने की नीयत रखते हुए कोई कार्य न करें. कभी-कभी स्थितियां पूरी तरह विपरीत हो जाती है. इस स्थिति में दूसरों का नुकसान करने की जगह स्वयं का भी नुकसान हो सकता है.
विचारों में सकारात्मक लाएं. ऐसे लोगों की संगत से दूर रहे, जिनके जीवन में नकारात्मकता बहुत अधिक हो. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों से समय-समय पर कार्य से संबंधित सलाह ली जा सकती है. उनके अनुभव आपके जीवन में बेहतरीन बदलाव लेकर आ सकते हैं.
स्वास्थ्य: हाथ पैरों में दर्द बना रहना किसी बड़ी बीमारी की इशारा कर सकता है. घरेलू उपचार की जगह अच्छे चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: किसी को दिया गया उधार वापस मिलने की संभावना नजर आ रही है. इसका उपयोग घर के लिए खरीदारी करने में किया जा सकता है.
रिश्ते: कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे. इससे कार्यों को पूरा करने में मदद मिल सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं