विज्ञापन

Dhanu Aaj Ka Rashifal 17 May 2026: खर्चों में हो सकती है बढ़ोतरी, खानपान पर दें विशेष ध्यान, पढ़ें धनु राशि का राशिफल

Sagittarius Horoscope Today 17 May 2026, Dhanu Rashifal: मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. व्यापारियों को भी लाभ के नए रास्ते मिल सकते हैं, लेकिन निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. पढ़ें राशिफल...

Dhanu Aaj Ka Rashifal 17 May 2026: खर्चों में हो सकती है बढ़ोतरी, खानपान पर दें विशेष ध्यान, पढ़ें धनु राशि का राशिफल
Sagittarius Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 | Dhanu Horoscope Today

Sagittarius  Horoscope Today 17 May 2026, Dhanu Rashi ka Rashifal: आज चंद्रमा आपकी राशि से षष्ठ भाव में गोचर करेंगे. यह गोचर धनु राशि वालों के जीवन में कामकाज, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में बदलाव लेकर आ सकता है. इस दौरान कई जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं कुछ लोगों को अपने फैसलों में धैर्य रखने की जरूरत होगी.

मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. यह समय करियर पर ध्यान केंद्रित करने का रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती है. अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिलने की संभावना है.

व्यापारियों को भी लाभ के नए रास्ते मिल सकते हैं, लेकिन निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है. रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं. हालांकि, खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है.

घर के सदस्यों के साथ संबंध बेहतर होंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन में यह समय सामान्य रहने वाला है. पार्टनर के साथ रिश्तों में समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा. छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए धैर्य रखना फायदेमंद रहेगा. अविवाहित लोगों को नए रिश्ते के संकेत मिल सकते हैं. स्वास्थ्य के मामले में खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी. थकान और अनियमित दिनचर्या परेशानी बढ़ा सकती.

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का जाप करें.

शुभ रंग: पीला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com