Pisces Tarot Card Horoscope Today 23 May 2026,Meen Tarot Card Rashifal: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक और मानसिक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण दूरी महसूस हो सकती है, वहीं पारिवारिक चिंताओं से मन में तनाव बना रह सकता है. कार्यक्षेत्र में दबाव के बीच कुछ राहत मिलने की संभावना है, लेकिन वाणी और व्यवहार में सावधानी जरूरी होगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, जबकि रिश्तों में समझदारी और धैर्य बनाए रखना आज आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा.
व्यक्तिगत: जीवनसाथी के साथ किसी गलतफहमी के चलते दूरी हो सकती है. परिवार से जुड़ी किसी चिंता से मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं. किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने की जगह थोड़ा रुककर सोचने की आवश्यकता महसूस करेंगे. इस समय भाग दौड़ से ज्यादा मानसिक शांति किया जरूरी लगेगी. प्रिय से थोड़ी दूरी कई उलझनों को शांत कर सकती है. परिजनों के साथ समय व्यतीत कर खुद को तनाव रहित करने का प्रयास कर सकते हैं.
व्यवसायिक: नौकरी में लगातार दबाव के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है. शोध या लेखन से जुड़े लोग एकांत में रहकर कार्य कर सकते हैं.कार्य क्षेत्र में ज्यादा बोलना छवि को बिगाड़ सकता है. किसी सहयोगी की ईर्ष्या के चलते किसी बड़े अवसर से हाथ धोना पड़ सकता है. सामने वालों की बातों में आकर उच्च अधिकारी आपकी योग्यता को कम आंक सकते हैं. इस बात से तनाव हो सकता है. रुके हुए कार्यों को पूरा करने को प्राथमिकता दें.
स्वास्थ्य: वक्त-बेवक्त का खान-पान और समय पर नींद ना लेना स्वास्थ्य को खराब कर सकता है. इस स्थिति में मानसिक तनाव और थकान बढ़ सकती है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति सामान्य है. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण कर सकते हैं.
रिश्ते: प्रिय की बातों में आकर करीबी मित्र से अनबन हो सकती है. सामने वाले का शांत स्वभाव आपको अपनी गलती समझने का मौका दे सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं