विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: व्यवसाय के लिए समय सामान्य, जीवन में नए सकारात्मक बदलाव

Pisces Tarot Card Horoscope 19 May: Nine of wands की ऊर्जा सोलापुर और समझदारी से लिए गए फैसलों के अच्छे परिणाम, दूरदराज के संबंधियों से संपर्क बनाए रखने और किसी बात को लेकर आशंका की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: व्यवसाय के लिए समय सामान्य, जीवन में नए सकारात्मक बदलाव

Pisces Tarot Card Horoscope Today 19 May 2026, Meen Tarot Card Rashifal:- अतीत का कोई रिश्ता दोबारा नए रूप में सामने आ सकता है, जिसके चलते पुरानी बातें खुलने की आशंका हो सकती है. दूर दराज के संबंधियों से संपर्क बनाए रखना का प्रयास कर सकते हैं. जीवन में नए बदलाव सकारात्मक और अनुशासित दृष्टिकोण को ला सकते हैं.

अपनी सूझबूझ से किए गए फैसलों से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. ऐसे लोगों से दूरी बनाएं, जो समय और पैसे की बर्बादी करा सकते हैं. परिस्थितियों को क्रोध की जगह शांतिपूर्ण तरीके से निपटने का प्रयास बेहतर रहेगा. 

व्यवसायिक:- ऑफिस का अतिरिक्त कार्यभार आपको थका सकता है. ऐसी स्थिति में गुस्से और चिड़चिड़ाहट की जगह धैर्य और संयम बनाए रखें. व्यवसाय के लिए समय सामान्य है. आयात-निर्यात के व्यवसाय में गति धीमी हो सकती है. आसपास के सहयोगियों या सहकर्मियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें.

नौकरी पेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त समय देने की आवश्यकता पड़ सकती है. अपने कार्यों को लेकर लापरवाह ना रहे. संभव है कि, उच्च अधिकारी सभी के कार्यों की जांच कर रहे हों. 

स्वास्थ्य:- मधुमेह और रक्तचाप के रोगियों के लिए दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना आवश्यक है. खान-पान में भी परहेज बनाए रखें. 

आर्थिक स्थिति:- धन कमाने के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं. कार्य क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त करने का मौका मिलेगा. 

रिश्ते:- ससुराल पक्ष के लोगों के साथ संबंध मधुर और नम्र बनाए रखें. किसी के साथ बेफिजूल की बदसलूकी न करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com