विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: मित्रता में विश्वासघात, साझेदारी में नए व्यवसाय की शुरुआत

Leo Tarot Card Horoscope 19 May: Five of swords की तीव्र ऊर्जा निजी जिंदगी में निजता बनाए रखने, विरोधियों से दूर रहने और गलतफहमी के चलते रिश्ता टूटने की बात कर सकती है. आइए जानते हैं, सिंह राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Leo Tarot Card Rashifal: मित्रता में विश्वासघात, साझेदारी में नए व्यवसाय की शुरुआत

Leo Tarot Card Horoscope Today 19 May 2026, Singh Tarot Card Rashifal:  किसी मित्र पर भरोसा कर उससे अपनी निजी बातें साझा करना मुश्किल में डाल सकता है. सामने वाला ईर्ष्यावश उन बातों को आपके प्रिय से कह सकता है, जिसके कारण रिश्ता टूटने का संदेह हो सकता है. परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है. अपने शब्दों को मर्यादित करें. बच्चों को बातों से तनाव दूर हो सकता है. पुराने मनमुटाव को दूर कर सकते है.

व्यवसायिक:- व्यवसायिक मामलों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. विरोधाभासी गतिविधियों से दूर रहें. ये कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है. सहयोगियों के साथ अपनी योजनाओं को साझा कर नए अवसरों की प्राप्ति कर सकते है. पुराने कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता तय करें. व्यवसायिक और सामाजिक मामले में संतुलन बनाएं. साझेदारी में किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य:- दिल की सेहत और रक्तचाप का ध्यान रहें. ज्यादा गरिष्ठ भोजन से परहेज करें. व्यर्थ के तनावों को स्वयं पर हावी न होने दें. 

आर्थिक स्थिति:- आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे. घर के रख रखाव पर अच्छा खर्च हो सकता है. 

रिश्ते:- किसी आकर्षक व्यक्ति से पहली मुलाकात में खिंचाव महसूस कर सकते हैं. सम्मान और विश्वास रिश्ते में मजबूती ला सकते है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com