Cancer Tarot Card Horoscope Today 19 May 2026, Kark Tarot Card Rashifal:- किसी पुरानी याद या गलतफहमी के चलते मन उदास हो सकता है. किसी भरोसेमंद मित्र से अपनी परेशानी साझा कर सकते है. ईश्वर पर आस्था और खुद पर विश्वास बनाए रखें. किसी जरूरतमंद करीबी व्यक्ति या मित्र की मदद कर सकते हैं. पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह न लें.
व्यवसायिक :- युवाओं को समय के उचित प्रबन्धन करने की जरूरत है. अधिकारियों की किसी बात से मन में निराशा हो सकती है. सामने वाले की बात समझने का प्रयास करेंगे. व्यवसाय में घाटे की आशंका परेशान कर सकती है. अपने कौशल और कार्य शैली पर भरोसा रखें. योजना को समय पर पूरा करने का दवाब बढ़ सकता है. धैर्य और संयम बनाए रखें. स्थितियां जल्द ही सामान्य नजर आने लगेंगी.
स्वास्थ्य:- कुछ कार्यों का समय पर पूरा न होने के कारण मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है. इस समय थोड़ा आत्मचिंतन और मनन में बिताएं.
आर्थिक स्थिति:- विदेश जाने की तैयारी कर सकते है. किसी की होड़ करने के लिए फिजूलखर्ची न करें.
रिश्ते:- पति-पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ाने के लिए कुछ समय घूमने जा सकते है. प्रिय को उपहार देकर अचंभित कर सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं