विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: कारोबार में चुनौतियों का धैर्य और संयम से सामना कर सफलता प्राप्त करना

Aquarius Tarot Card Horoscope 27 May: Ten of wands की ऊर्जा पारिवारिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वाह करने, कार्य क्षेत्र में धैर्य और शांति से कार्यों को पूरा करने और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपनी हिम्मत न खोने की सलाह लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन रिश्तों आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal:  कारोबार में चुनौतियों का धैर्य और संयम से सामना कर सफलता प्राप्त करना

Aquarius Tarot Card Horoscope Today 27 May 2026, Kumbh Tarot Card Rashifal:- दिखावे पर ज्यादा व्यय करना चिंता का कारण बन सकता है. कुछ करीबी लोगों के साथ रिश्तों को सुधारने के प्रयास पूर्णता सफल न होने से मन में उदासीनता आ सकती है, जिसके चलते मन पारिवारिक जिम्मेदारियां से भटक सकता है. इस स्थिति में अपनी जिम्मेदारियां को अन्य लोगों के साथ साझा कर उन्हें पूरा कर सकते हैं. पिता के सहयोग एवं मार्गदर्शन से जीवन में संतुलन लाने का प्रयास करेंगे. 

व्यवसायिक/Professional:- कारोबार में कुछ बड़ी चुनौतियां सामने आ सकती हैं. यह समय घबराने की जगह धैर्य और शांति से कार्य लेने का है. किसी कोई दिक्कत आने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित होगी. सामने वाले से आपके व्यवसाय से जुड़ी लाभदायक जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी. इसका उपयोग कर आप समस्याओं का समाधान करने में खुद को सक्षम महसूस करेंगे. 

स्वास्थ्य/ Health:- लगातार खड़े रहकर कार्य करने के कारण पैरों में काफी दर्द हो सकता है, जिसके चलते चलने फिरने में तकलीफ होगी. इस समय आराम करने से इस दर्द से राहत मिल सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं. निजी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने के लिए परिजनों से सलाह मशवरा करेंगे.

रिश्ते/Relationship:- अतीत से आए किसी व्यक्ति के अचानक मुलाकात होने से चिंतित हो सकते हैं. सामने सामने वाले के बारे में परिजनों से अभी तक छुपा कर रखा हुआ है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com