विज्ञापन
13 minutes ago

Rashifal LIVE, 7 June 2026: आज चंद्रमा मकर राशि से निकलकर शनि देव की मूलत्रिकोण और वायु तत्व की राशि कुंभ में संचार करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा. कुछ राशियों के जातकों के अंदर नई ऊर्जा, स्वतंत्र सोच और तीव्र निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा. साथ ही कुछ राशियों को आज अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान, अनिद्रा और अनावश्यक जिद या अहंकार से बचने की विशेष सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
 

सभी राशियों का हाल जानने के लिए जुड़े रहिए NDTV के साथ

Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल

Mulank 4: आज आपके दिमाग में जबरजस्त आईडिया आएंगे. नए व्यवसाय या व्यापार विस्तार के लिए आज का दिन बेहतर है. टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन से रिलेटिड कार्यों में आज सफलता मिल सकती है. कार्यस्थल पर बेहतर प्रबंधन क्षमता और आपके आइडिया लोगों को कनेक्ट कर सकेंगे. इसके लिए आपको प्रोत्साहन दिया जा सकता है. अचानक आज आपके पास पैसा आ सकता है. फाइनेंशियल ग्रोथ जबरदस्त होगी.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल

Mulank 3: आपने जिन योजनाओं को अपने जेहन में डाल रखा था, उन्हें लागू करने के लिए आज काफी बेहतर अवसर आपको मिलेंगे. आज का दिन नया सीखने और नए लोगों के साथ जुड़ने के लिए बेहतर है. आज व्यवसाय में आप काफी कैलकुलेटिव माइंड के साथ मौजूद रहेंगे. आपके अनुभव की वजह से आज संगठन को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आपके कार्य करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 2 का राशिफल

Mulank 2: आज आप काफी सेंसिटिव और इमोशनल रह सकते हैं. आपकी सोचने की क्षमता जबरदस्त होगी. आपकी कूटनीति की वजह से आपके कई कार्य बनेंगे. आज के दिन की ऊर्जा आपके लिए नए और बेहतर अवसर प्रदान करेगी. आज टीम के साथ मिलकर कार्य करने से आपको बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी साथ ही ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल बनेगा. 

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Astrology LIVE: पढ़ें मूलांक 1 का राशिफल

Mulank 1: आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल से आपके व्यवसाय में लाभ की अपॉर्चुनिटी मिलेगी. नए लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ सकता है. साथ ही पुरानी योजनाओं पर आज कार्य करने से लाभ के अवसर मिलेंगे. आज आपके कैलकुलेटिव माइंड से आपको ऑफिस में नई योजनाओं पर कार्य करने के लिए आगे किया जाएगा.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Rashifal 07 June 2026 LIVE: मीन राशि का आज का राशिफल

आप बाहरी दुनिया की तुलना में अपने भीतर चल रहे विचारों पर अधिक ध्यान देंगे. कई पुराने अनुभव और अधूरे विषय मन में उभर सकते हैं, जिनसे आपको जीवन की नई सीख प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी, लेकिन काम का दबाव मानसिक थकान बढ़ा सकता है. किसी करीबी व्यक्ति की चिंता मन को परेशान कर सकती है. जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करना संबंधों को मजबूत बनाएगा.

Rashifal 07 June 2026 LIVE: कुंभ राशि का आज का राशिफल

लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी और आप अपने विचारों को खुलकर व्यक्त कर पाएंगे. लोग आपकी बातों और कार्यशैली से प्रभावित हो सकते हैं. यदि आप नौकरी में लंबे समय से बदलाव की योजना बना रहे हैं तो परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होती दिखाई देंगी. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर रहेगी और रुके हुए कार्यों में प्रगति दिखाई देगी.

Rashifal 07 June 2026 LIVE: मकर राशि का आज का राशिफल

लंबे समय से अटके हुए भुगतान मिलने की संभावना बन सकती है तथा आय के नए स्रोत भी सामने आ सकते हैं. अगर आप किसी नई योजना में निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर लिया गया निर्णय आगे चलकर लाभ पहुंचा सकता है. परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को गंभीरता से सुनेंगे. किसी पारिवारिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.

Rashifal 07 June 2026 LIVE: धनु राशि का आज का राशिफल

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे. लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी तथा नई जिम्मेदारियां निभाने का अवसर प्राप्त हो सकता है. जो लोग मीडिया, लेखन, सेल्स, शिक्षा या यात्रा से जुड़े कार्यों में हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है. पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे.

Rashifal 07 June 2026 LIVE: वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

संपत्ति से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होने के संकेत मिल रहे हैं. आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, हालांकि घर या वाहन पर खर्च बढ़ सकता है. पारिवारिक वातावरण में संवेदनशीलता अधिक रहेगी. माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा. किसी पुराने पारिवारिक विषय पर चर्चा दोबारा सामने आ सकती है, इसलिए धैर्यपूर्वक परिस्थितियों को संभालना बेहतर रहेगा.

Rashifal 07 June 2026 LIVE: तुला राशि का आज का राशिफल

आपके अंदर नए विचारों को अपनाने की इच्छा बढ़ेगी और कार्यों को अलग तरीके से करने की प्रेरणा मिलेगी. कला, लेखन, डिजाइन, संगीत या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि विशेष रूप से अनुकूल सिद्ध हो सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत दिखाई देंगे और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बनेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ समय बिताने और भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का अवसर मिलेगा.

Rashifal 07 June 2026 LIVE: कन्या राशि का आज का राशिफल

आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होने लगेंगे. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो धीरे-धीरे अनुकूल परिणाम मिलने लगेंगे. आर्थिक मामलों में सावधानी और समझदारी लाभदायक सिद्ध होगी. खर्चों को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी और बचत की संभावना भी बनेगी. किसी पुराने कर्ज या आर्थिक दबाव से राहत मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं.

Rashifal 07 June 2026 LIVE: सिंह राशि का आज का राशिफल

अगर आप किसी नए समझौते या साझेदारी की योजना बना रहे हैं तो परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं. जो लोग लंबे समय से नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं, उन्हें विश्वसनीय व्यक्ति की सहायता से नई दिशा मिल सकती है. आर्थिक दृष्टि से यह गोचर स्थिरता लाने का प्रयास करेगा, हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी.

Rashifal 07 June 2026 LIVE: कर्क राशि का आज का राशिफल

कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं, जिनके कारण आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है. पारिवारिक जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं. किसी करीबी व्यक्ति की बात आपको मानसिक रूप से प्रभावित कर सकती है, लेकिन जल्द प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहना अधिक उचित रहेगा.

Rashifal 07 June 2026 LIVE: मिथुन राशि का आज का राशिफल

लंबे समय से रुकी योजनाओं को गति मिलने के संकेत हैं. अगर आप किसी परीक्षा, इंटरव्यू या महत्वपूर्ण प्रस्तुति की तैयारी कर रहे हैं तो आपकी मेहनत रंग ला सकती है. आर्थिक रूप से स्थिति संतुलित रहेगी और आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित हो सकते हैं. पारिवारिक वातावरण अपेक्षाकृत शांत रहेगा. घर के सदस्यों के साथ धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है.

Rashifal 07 June 2026 LIVE: वृषभ राशि का आज का राशिफल

आपकी मेहनत लोगों की नजर में आएगी और कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी. नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को नई संभावनाएं मिल सकती हैं. ऑनलाइन या तकनीकी माध्यमों से लाभ प्राप्त होने की संभावना बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य में बड़ा फायदा दे सकते हैं.

Rashifal 07 June 2026 LIVE: मेष राशि का आज का राशिफल

नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा तथा नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना बनेगी. वाणी में आकर्षण रहेगा, जिसके कारण लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे. परिवार में चल रहे मतभेद धीरे-धीरे समाप्त होंगे और भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

Rashifal 07 June 2026 LIVE: आज का अशुभ मुहूर्त

अशुभ समय की बात करें तो रविवार को पंचक पूरे दिन बना रहेगा. इसलिए नया काम शुरू करना, शुभ कार्य या यात्रा टालनी चाहिए. भद्रा भी सुबह 5 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगी. भद्रा में कोई नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए. राहुकाल शाम 5 बजकर 33 मिनट से 7 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. यमगंड दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 2 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. वहीं, दुर्मुहूर्त शाम 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक रहेगा.

Rashifal 07 June 2026 LIVE: आज का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा.
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 7 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक शुभ रहेगा.

Rashifal 07 June 2026 LIVE: आज की तिथि

आज यानी 7 जून के पंचांग के अनुसार सप्तमी तिथि पूरे दिन के साथ 8 जून की सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. नक्षत्र धनिष्ठा, जो सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. इसके बाद शतभिषा नक्षत्र लगेगा. वहीं, वैधृति योग सुबह 10 बजकर 2 मिनट तक रहेगा और करण विष्टि दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com