विज्ञापन

Numerology Prediction 3, 7 June 2026: जल्दबाजी, रिस्की इन्वेस्टमेंट से हो सकता है नुकसान!

आज के दिन का अंक 5 और आपका मूलांक 3 मिलकर बुध और बृहस्पति की ऊर्जा के साथ आज आप एक अच्छे गाइड और हाई थिंकिंग प्लानर के रूप में विकसित हो सकते हैं.आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 7 जून 2026 का दिन.

Numerology Prediction 3, 7 June 2026: जल्दबाजी, रिस्की इन्वेस्टमेंट से हो सकता है नुकसान!
मूलांक 3: बुद्धि और ज्ञान से मिलेगा सम्मान

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आपने जिन योजनाओं को अपने जेहन में डाल रखा था, उन्हें लागू करने के लिए आज काफी बेहतर अवसर आपको मिलेंगे. आज का दिन नया सीखने और नए लोगों के साथ जुड़ने के लिए बेहतर है. आज व्यवसाय में आप काफी कैलकुलेटिव माइंड के साथ मौजूद रहेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आपके अनुभव की वजह से आज संगठन को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आपके कार्य करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की प्रशंसा होगी. काफी लंबे समय से वांछित प्रमोशन आज आपको प्राप्त हो सकता है. आज कोई अधूरा कार्य आपके द्वारा फिर से शुरू किया जा सकता है. नए ग्राहकों से आज व्यवसाय में आपका लगाव बढ़ सकता है. किसी चीज की ट्रेनिंग से संबंधित कार्य में आज आपको सफलता हासिल होगी. डिजिटल व्यापार या ऑनलाइन बिज़नेस, दूरस्थ क्षेत्र से सम्बंधित व्यापार में कामयाबी के संकेत हैं.

Finance / फाइनेंस: आज व्यवसाय में नए ग्राहकों से आपको लाभ मिल सकता है. अपने ब्रांड की मार्केटिंग और प्रचार करने से आपको लाभ प्राप्त होगा. आपका उधार दिया गया धन आज वापस मिल सकता है. निवेश करने के लिए आज का दिन बिल्कुल बेहतर नहीं है. इनकम से संबंधित नए स्रोत बनेंगे. आज का दिन में जल्दबाजी में निवेश करने के से जोखिम रह सकता है. आज दिन के अंत में आपको आर्थिक प्रगति देखने को मिल सकती है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ निकटता बढ़ेगी. भविष्य की आर्थिक प्लानिंग को लेकर आपकी बातचीत हो सकती है. आज आपको अपने पुराने विवाद और झगड़ों को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा. आज आपके जीवन साथी के साथ  आर्थिक योजनाओं पर चर्चा होगी. किसी पारिवारिक मुद्दे पर आपकी राय का महत्वपूर्ण होगी. आज घर में वातावरण खुशनुमा रहेगा. आज काफी समय से प्रयासरत दांपत्य जोड़ी को संतान की समस्या में पॉजिटिव रिस्पांस मिल सकता है. 

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग :पीला 

आज का उपाय : आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति जिसको आपको पीली चीज जैसे चने की दाल, हल्दी, केसर, पीला फल, पीला फूल, पीले कपड़े में रखकर दान दें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com