विज्ञापन

Numerology Prediction 1, 7 June 2026: आज का दिन आपके लिए करियर और व्यवसाय में प्रगति का दिन है!

आज दिन का अंक 5 है और मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और अंक 5 बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज आप आत्मविश्वास और साहस के साथ अपनी पहचान बनाने के लिए प्रयास करेंगे.आपकी बुद्धि और बोलने की कला आज आपको लाभान्वित करेगी.

Numerology Prediction 1, 7 June 2026: आज का दिन आपके लिए करियर और व्यवसाय में प्रगति का दिन है!
मूलांक 1: आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता दिलाएगी सफलता

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल से आपके व्यवसाय में लाभ की अपॉर्चुनिटी मिलेगी. नए लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ सकता है. साथ ही पुरानी योजनाओं पर आज कार्य करने से लाभ के अवसर मिलेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : आज आपके कैलकुलेटिव माइंड से आपको ऑफिस में नई योजनाओं पर कार्य करने के लिए आगे किया जाएगा. उच्च अधिकारियों एवं सहकर्मियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे. किसी सरकारी कार्य में आपके लिए सफलता मिल सकती है. आज आपको अपनी भाषा शैली की वजह से बड़े व्यावसायिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं. जल्दबाजी में आज निर्णय करने से आपको नुकसान हो सकता है. व्यवसाय के विस्तार के लिए आज आपको कोई बेहतर ऑफर प्राप्त हो सकता है. साझेदारी के व्यवसाय में एक दूसरे के साथ स्पष्ट रूप से बातचीत करें और नीतियां बनाएं. व्यापार के प्रचार प्रसार करने से आपको नए ग्राहक और लाभ के अन्य अवसर प्राप्त हो सकते है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी इनकम बढ़ सकती है. कई स्रोतों से आज आपको धन लाभ हो सकता है. अचानक आपके खर्च बढ़ने का योग बन रहा है. इन्वेस्टमेंट की पूरी जानकारी करने के बाद ही आगे बढ़ने का निर्णय करें. किसी मित्र या संबंधी की दुख भरी कहानी सुनकर उसे अपना पैसा उधार ना दें. किसी के इनफ्लुएंस में आज इन्वेस्टमेंट ना करें. आज आपको छोटे-छोटे लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे.किसी सरकारी कार्य को पूरा करने के लिए आपका धन खर्च हो सकता है. सामाजिक रूप से अपनी प्रतिष्ठा को मजबूत बनाने के लिए व्यर्थ धन खर्च न करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में बातचीत बढ़कर विवाह तक पहुंच सकती है. पुरानी गलतफहमियां दूर होगी तथा साथ ही आपका पार्टनर आपकी बात को सुनकर अमल करेगा. बातचीत के बीच में किसी भी प्रकार ईगो अथवा एटीट्यूड ना आने दें. अन्यथा संबंधों में दरार उत्पन्न होगी. आपके जीवन साथी के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा. पारिवारिक समस्या का समाधान आपके द्वारा किया जा सकता है. एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें एवं फ्यूचर सिक्योरिटी के लिए सेविंग्स पर ध्यान दें.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky  Color / शुभ रंग :  सुनहरा 

आज का उपाय : किसी जरूरमंद व्यक्ति को अथवा वृद्ध आश्रम में गेहूं एवं गुड सामर्थ्य अनुसार दान करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com