Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आप काफी सेंसिटिव और इमोशनल रह सकते हैं.आपकी सोचने की क्षमता जबरदस्त होगी. आपकी कूटनीति की वजह से आपके कई कार्य बनेंगे. आज के दिन की ऊर्जा आपके लिए नए और बेहतर अवसर प्रदान करेगी.आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज टीम के साथ मिलकर कार्य करने से आपको बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी साथ ही ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल बनेगा.आपके उच्च अधिकारी आपके एडवाइज को महत्व देंगे. आपकी कार्य प्रणाली में आज परिवर्तन हो सकता है. नई भूमिका आपके लिए काफी बेहतर होगी. शिक्षा और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी अवसर भरा हो सकता है. आज किसी रुके हुए कार्य में गति देखने को मिल सकती है. व्यवसाय में आज नए लोगों के साथ व्यापार आपके लिए लाभदायक होगा. व्यवसाय के विस्तार के लिए आज आप प्लान तैयार कर सकते हैं.
Finance / फाइनेंस: आज के दिन आपकी फाइनेंशियल एनर्जी काफी उतार-चढ़ाव वाली रह सकती है. अचानक धन का आगमन होगा साथ ही आपके खर्च अधिक हो सकते हैं. पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए खर्च बढ़ सकता है. फाइनेंशियल मैनेजमेंट और डिसिप्लिन बनाकर रखना होगा. इन्वेस्टमेंट के लिए किसी एडवाइजर के साथ सलाह मशवरा करें. आज के दिन लाभ के कई छोटे अवसर आपको मिल सकते हैं. इमोशनल होकर कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन ना करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों मैं एक दूसरे के प्रति निकटता बढ़ेगी. एक दूसरे के साथ अपनी फिलिंग्स शेयर करें. आज आप अपने दिल की बात पार्टनर के साथ कह सकते हैं. पहले से चली आ रही गलतफहमी आज खत्म हो सकती है. आज किसी नए व्यक्ति से परिचय भावनात्मक संबंध बनाने का काम करेगा. जीवनसाथी के साथ मिलकर आज व्यवसाय और आर्थिक योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. आज एक दूसरे के इमोशंस को समझ सकते हैं. काफी समय से संतान के लिए प्रयासरत जातकों को संतान संबंधित खुशखबरी प्राप्त हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : जीवन में तरक्की और प्रेम संबंधों में मधुरता के लिए देसी घी और चावल का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं