विज्ञापन

मूलांक 7: केतु की उलझन और राहु का जाल, आज अकेलेपन से बढ़ेगी बेचैनी या अध्यात्म देगा सुकून?

17 अप्रैल का दिन आपके लिए थोड़ा 'मिस्टीरियस' रहने वाला है. केतु का साथ और राहु की छाया आपको दुनिया की भीड़ से दूर किसी कोने में ले जाने की कोशिश करेगी. मन में सवालों का बवंडर होगा और फैसलों में दुविधा. क्या आज आपको पार्टनर का साथ मिलेगा या खुद को अकेला पाएंगे? पढ़ें आज की भविष्यवाणी.

मूलांक 7: केतु की उलझन और राहु का जाल, आज अकेलेपन से बढ़ेगी बेचैनी या अध्यात्म देगा सुकून?
Mulank 7: मूलांक 7 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 17 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 7 Ank Jyotish 17 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 7, 16, 25 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 7 होता है. अंक 7 केतु देव के अंतर्गत आता है और आज के दिन का अंक 4 राहु मिलकर व्यक्ति को असमंजस और भ्रम के साथ एकांकी जीवन की ओर आकर्षित करेगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 17 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 7 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : मूलांक 7 के जातकों के लिए आज व्यवसाय अथवा ऑफिस में गंभीर सोच के साथ निर्णय लेने होंगे. यदि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेते हैं, तो उसका नुकसान हो सकता है. आपका मन कार्य करने में नहीं लगेगा. आज आप अध्यात्म की ओर आकर्षित होंगे. ऑफिस में एकांत में बैठकर शांति के साथ अपने कार्य को करें.

फाइनेंस : आर्थिक मामलों में आज का दिन साधारण दर्जे का रहने वाला है. यदि किसी योजना में आप इन्वेस्टमेंट करने का प्लान कर रहे हैं, तो आज आपको उससे बचना चाहिए. अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण करें और भविष्य की योजनाओं के लिए बचत पर ध्यान केंद्रित करें. दिन में छोटे-छोटे लाभ से आपको संतोष करना पड़ेगा.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज के दिन प्रेमी जोड़ों में दूरी की वजह से थोड़ी गलतफहमी या टकराव हो सकता है. आप अपनी भावनाओं को पार्टनर के सम्मुख व्यक्त करें अन्यथा यह दूरी विवाद को जन्म दे सकती है. यदि संभव हो तो पार्टनर को घुमाने लेकर जाएं. आप आज मानसिक रूप से अकेले और खालीपन महसूस करेंगे.

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : सफेद.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com