Pisces Tarot Card Horoscope Today 06 May Meen Tarot Card Rashifal: अविवाहित लोगों के लिए नए लोगों से मुलाकात प्रेम संबंध की शुरुआत का संदेश दे सकती है. सम्बन्धों में उत्साह और भावनात्मक गहराई को महसूस करेंगे. सहकर्मियों के साथ किसी योजना को लेकर मतभेद हो सकता है. सामने वाले की बात धैर्य पूर्वक सुनने का प्रयास कर सकते है. इस समय परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा वक्त बताएं.
कुछ बातों को खुद से दूर करें. नई सोच और विचारों के साथ आगे बढ़े. अगर किसी की गलती को याद करते रहेंगे, तो स्वयं को ही दुःख मिलेगा. अतीत से सुखद यादें समेटे और बुरी यादों को सबक की तरह जाने दें. पुरानी गलतफहमियों को मन में जगह न दें. सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें. जीवन में आ रही परेशानियों का डटकर सामना करें.
कार्य क्षेत्र में गलत भाषा का उपयोग छवि को बिगाड़ सकता है. गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें. कोई भी परिस्थिति इतनी गंभीर नहीं होती है, जिससे बाहर न निकला जा सके...थोड़े मजबूत प्रयास अच्छे प्रतिफल को प्राप्त करने में सहायक हो सकते है. थोड़ा बदलाव स्थितियों में परिवर्तन ला सकता है.
ननिहाल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी. परिवार में जल्द ही नन्हें सदस्य का आगमन हो सकता है. नई नौकरी की तलाश पूरी होती नज़र आ सकती है. रुका हुआ सरकारी कार्य पूरा हो सकता है. दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें. इस समय आय के साथ खर्चों की स्थिति बनती नजर आएगी. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.
स्वास्थ्य: ज्यादा तला-भुना और गरिष्ठ भोजन से परहेज करें. घर के भोजन को प्राथमिकता दें.
आर्थिक स्थिति: ससुराल पक्ष के साथ व्यवसाय करने की इच्छा रखते आए है, जल्द ही साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है.
रिश्ते: परिवार में चल रहा तनाव रिश्तों में दरार डाल सकता है. आपसी बातचीत करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं