विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: जोखिम पूर्ण कार्यों में सावधानी, बेहतर सफलता के लिए धैर्य और संयम

Pisces Tarot Card Horoscope Today 04 May: The Fool की ऊर्जा जोखिम लेने से पूर्व सावधानी रखने, विचारों को सही तरह से रखने और संयम पूर्वक कार्य करने की सलाह दे सकती है.आइए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: जोखिम पूर्ण कार्यों में सावधानी, बेहतर सफलता के लिए धैर्य और संयम

Pisces Tarot Card Horoscope Today 04 May Meen Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र में योजना को प्रस्तुत करते समय अपनी बात को सही तरीके से रखना सामने वालों को प्रभावित कर सकता है. स्वभाव में गंभीरता लाने का प्रयास करें. कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान स्थिति में हावी हो सकती है. इससे मनोबल में कमी महसूस करेंगे. पुरानी यादों से दूर जाने का प्रयास करें. जल्द ही कुछ अच्छे बदलाव जीवन में नजर आ सकते हैं. पूर्व में अपनी गलतियों के कारण आसपास का वातावरण नकारात्मक हो गया था. साथ ही कार्यों में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. जल्द ही इस स्थिति में काफी बदलाव नजर आएगा.

जोखिम उठाने की आदत के चलते आप कुछ  ऐसे कार्यों को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं, जिसमें काफी जोखिम हो. ऐसी स्थिति में कार्य सम्बन्धी सभी जानकारी प्राप्त कर लेना आवश्यक है. कई बार जोखिमपूर्ण कार्यों के बाद मिली सफलता कुछ बेहतर अवसर और आर्थिक लाभ लेकर आ सकती है. इस समय आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो सकता है.

अपने उन्मुक्त विचारों से काम करने की आदत कई बार लोगों को चिढ़ा सकती है. यदि सामने वाला आपकी आदतों को पसंद नहीं कर रहा है, तो उसके सामने बार-बार उन्हीं आदतों का दोहराव ना करें. बेफिजूल में लोगों के गुस्से का कारण ना बने. खुद भी शांत रहें और अपने कार्यों को भी शांति से पूरा करने का प्रयास करें. अपनी अत्यधिक ऊर्जा को अपने कार्यों की तरफ केंद्रित करके आप अपने कार्यों में बेहतर सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें. दुर्घटना या चोट लगने की स्थिति बन सकती है.

आर्थिक स्थिति: बिना सोचे समझे किसी भी कागज या दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें. सोच समझकर पैसा खर्च करें.

रिश्ते: परिवार में किसी सदस्य के किसी अन्य के साथ ही मन मुटाव के बीच में ना पड़े. इससे सामने वाले के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Pisces Rashifal 04 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Pisces, Tarot Card Daily Horoscope Meen, Aaj Ka Rashifal, 04 May Rashifal, 04 May Horoscope, आज का राशिफल 04 मई का राशिफल, Pisces Tarot Card Horoscope Today 04 May 2026, Meen Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com