विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: पिता से वैचारिक मतभेद, विचारों में सकारात्मकता, पूर्व के विवाद में समझौता

Pisces Tarot Card Horoscope Today 02 May: The Emperor की ऊर्जा आर्थिक स्थिति के कारण कर्ज उठाने, विवाह के लिए दवाब, प्रिय के साथ कहीं घूमने जाने की तैयारी का जिक्र कर सकती है. आइए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: पिता से वैचारिक मतभेद, विचारों में सकारात्मकता, पूर्व के विवाद में समझौता

Pisces Tarot Card Horoscope Today 02 May, Meen Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र में आया नया अधिकारी पुराना विरोधी हो सकता है. इस बात से परेशानी महसूस कर सकते है. सामने वाले की प्रतिक्रिया आपको लेकर क्या हो सकती हैं. इस बात की आशंका मन में बन सकती है. पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. इस समय पिता की बातों को ना समझना मुश्किलें बढ़ा सकता है. व्यवसाय में किसी परेशानी के चलते कर्ज उठाना पड़ सकता है. किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात कर नए बदलावों की बात कर सकते हैं. विचारों में सकारात्मकता लाएं.

इस समय किसी भी कार्य को बिना समझे करना नुकसान में डाल देगा. किसी की बातों में आकर अपने कार्यों में बदलाव न लाएं. अपने निर्णय स्वयं लें. पैसों का हिसाब किताब किसी दूसरे के हाथों में न सौंपे. दूसरों की देखा देखी धन की बर्बादी न करें. परिजनों के साथ व्यवसाय में आ रही समस्याओं को साझा करें. मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते है. जीवनसाथी के परिवार की जिम्मेदारियां ले सकते है.

संतान की परेशानियों को समझकर उनकी हिम्मत बढ़ाएं. गलती होने पर अभी सामने वाले पर क्रोध करना उसका आत्मविश्वास कम कर सकता है. करीबी लोगों की हर संभव मदद करें. पूर्व में किसी के साथ हुए विवाद को खत्म करने का प्रयास करें. सामने वाले की भावनाओं का सम्मान करें. प्रिय के साथ कही घूमने की तैयारी कर सकते है. विवाह के लिए परिवार का दवाब बढ़ सकता है.

स्वास्थ्य: सिर में लगातार बने दर्द को लेकर चिकित्सक से मिल सकते है. संभव है कि आंखों की कोई परेशानी हो.

आर्थिक स्थिति: परिवार में किसी सदस्य की तबियत को लेकर काफी पैसा खर्च हो सकता है. इससे घर का बजट बिगड़ सकता है.

रिश्ते: जीवनसाथी का बिगड़ैल स्वभाव परिजनों की परेशानियों को बढ़ा सकता है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Pisces Rashifal 02 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Pisces, Tarot Card Daily Horoscope Meen, Aaj Ka Rashifal, 02 May Rashifal, 02 May Horoscope, आज का राशिफल 02 मई का राशिफल, Pisces Tarot Card Horoscope Today 02 May 2026, Meen Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com