विज्ञापन

Meen aaj ka rashifal 20 May 2026: रचनात्मक सोच से हल होंगी कार्यक्षेत्र की बाधाएं, आलस्य का त्याग करें

Meen rashifal: अचानक खर्चों के आने से आर्थिक उतार-चढ़ाव संभव, बातचीत में नरमी रखना होगा फायदेमंद.

Meen aaj ka rashifal 20 May 2026: रचनात्मक सोच से हल होंगी कार्यक्षेत्र की बाधाएं, आलस्य का त्याग करें
मीन राशि 20 मई 2026: चतुर्थ चंद्रमा बढ़ाएगा सुख-सुविधाएं

Pisces horoscope 20 May 2026 Meen rashifal: आज चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे मीन राशि वालों के लिए भावनात्मक उतार-चढ़ाव, विचारों में तेजी और मानसिक व्यस्तता की स्थिति बन सकती है. इस समय आपको अपने मन को स्थिर रखना जरूरी होगा, क्योंकि कई विचार एक साथ परेशान कर सकते हैं.

धैर्य और संतुलन से काम लेने पर स्थिति बेहतर हो सकती है. कार्यक्षेत्र में यह समय थोड़ा दबाव वाला रह सकता है. परेशान होने के बजाय धैर्य को बनाए रखें. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे काम का बोझ बढ़ेगा. हालांकि, आपकी रचनात्मक सोच और मेहनत आपको धीरे-धीरे अच्छे परिणाम दिला सकती है.

वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. व्यापारियों के लिए यह समय सामान्य रह सकता है, लेकिन किसी भी बड़े निवेश में सावधानी जरूरी है. आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रह सकता है. आय स्थिर रह सकती है, लेकिन अचानक खर्च सामने आ सकते हैं. परिवार में भावनात्मक माहौल रह सकता है और किसी करीबी की चिंता मन को प्रभावित कर सकती है.

रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी, इसलिए बातचीत में नरमी रखना जरूरी होगा. मन थोड़ा कम्फर्ट मूड में रहेगा, इसलिए आलस्य को त्यागना होगा. घर की साज सज्जा कर सकते हैं. मां के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.

उपाय: भगवान श्री हरि विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें.

शुभ रंग: आसमानी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Horoscope 20 May 2026 Meen Rashifal, Pisces Horoscope 20 May 2026, Meen Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com