विज्ञापन

Mulank 9 Rashifal: गुस्सा और ईगो पर रखना होगा कंट्रोल, रुके हुए काम तेजी से होंगे पूरे!

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 9: आज के दिन का अंक है 5 है. जो बुध एवं मंगल की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगी.

Mulank 9 Rashifal: गुस्सा और ईगो पर रखना होगा कंट्रोल, रुके हुए काम तेजी से होंगे पूरे!
मूलांक 9 का राशिफल

Numerology Number 9 Prediction: किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके अंदर उर्जा का स्तर काफी उच्च रहेगा. नेतृत्व की क्षमता विकसित होगी. एक साथ कई कार्य करके परिणाम प्राप्त करने की इच्छा होगी. गुस्सा और ईगो बढ़ सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर : आज आपके रुके हुए पुराने कार्य फिर से चालू हो सकते हैं. लोग आपसे कंपटीशन करने का प्रयास करेंगे लेकिन आपने आज हरा सकते हैं. आज आपके अंदर जोखिम लेने की क्षमता होगी. बॉस या अथॉरिटी से विवाद करने से बचना होगा. कोई भी नहीं सोच समझ कर लें. आज एक्शन लेने का सही समय है.

फाइनेंस: धन कमाने के कई अवसर आज आपको प्राप्त होंगे. आज आप शॉर्ट टर्म में प्रॉफिट की ओर बढ़ेंगे. जल्दबाजी में ज्यादा रिस्क लेना हानिकारक हो सकता है. किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी और रिसर्च कर लें. गुस्सा या अनावश्यक तरीके से धन को व्यय करने का विचार ना करें.

लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका एक दूसरे के प्रति आकर्षण ज्यादा रहेगा. लंबी बातचीत और रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान दें. सिंगल जातकों का अट्रैक्शंस और किसी व्यक्ति के साथ बहुत जल्द कनेक्शन बन सकता है. प्यार में स्थायित्व कम होगा. ज्यादा गुस्सा या इरिटेशन में आकर कोई निर्णय न करें. आज आपको अपना एटीट्यूड काम रखना होगा. अपनी ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मक करें.

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : लाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com