विज्ञापन

Mulank 9: मिल सकता है अटका हुआ धन, असमंजस की स्थिति में न लें कोई निर्णय, पढ़ें मूलांक 9 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 9: आज ऑफिस में आपकी प्रगति लोगों को प्रभावित करेगी. साथ ही आज आपके अचीवमेंट बहुत शानदार रहेंगे. आज हाई रिस्क के साथ बड़ा धन लाभ होने के चांसेस हैं. पढ़ें मूलांक 9 का राशिफल...

Mulank 9: मिल सकता है अटका हुआ धन, असमंजस की स्थिति में न लें कोई निर्णय, पढ़ें मूलांक 9 का राशिफल
मूलांक 9 का राशिफल

Numerology Number 9 Prediction: किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपकी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का स्तर काफी उच्च रहेगा. आज आपके नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है साथ ही आपके निर्णय लेने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज ऑफिस में आपकी प्रगति लोगों को प्रभावित करेगी. साथ ही आज आपके अचीवमेंट बहुत शानदार रहेंगे. बॉस के द्वारा आज आपको किसी प्रोजेक्ट में लीड करने का मौका दिया जा सकता है. इस मौके को तुरंत अपने हाथ में लें और बहादुरी के साथ आगे बढ़े. किसी भी व्यक्ति से विवाद अथवा जल्दबाजी या असमंजस की स्थिति में कोई निर्णय न करें. आज आपको अपनी संपूर्ण ऊर्जा को इस प्रोजेक्ट को कामयाब बनाने में लगाना है इससे आपको करियर में बड़ी जीत मिलने वाली है.

फाइनेंस

आज हाई रिस्क के साथ बड़ा धन लाभ होने के चांसेस हैं. पहले से अटका हुआ कोई बड़ा धन आपको आज अचानक प्राप्त हो सकता है. इन्वेस्टमेंट करने से पहले पूरी जांच परख आवश्यक है. अचानक कोई घरेलू खर्च सामने आ सकता है जिस पर कंट्रोल करना होगा. आज आर्थिक मामलों में दिल की बजाय दिमाग की सुने. अप्रत्याशित रूप से आज आपको लाभ कमाने का मौका मिल सकता है.

लव लाइफ

पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग पहले से ज्यादा आकर्षक और शानदार बनेगी. जीवनसाथी अथवा पार्टनर के साथ आपको क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. दोनों के बीच में किसी भी तरह का ईगो या मिसअंडरस्टैंडिंग ना होने दें. अपने गुस्से पर काबू रखें. वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें.

शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सुनहरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com