Numerology Number 9 Prediction: दिनांक 18 अप्रेल 2026 दिन शनिवार. आज के दिन का मूलांक 5 है. मूलांक 5 बुध ग्रह से सम्बंधित है.आइये जानते हैं कि मूलांक 9 के जातकों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि कैसा रहने वाला है 18 अप्रेल 2026 का दिन. साथ ही जानेंगे मूलांक 9 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
मूलांक 9 - किसी भी माह के 9, 18, 27 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 9 होता है. अंक 9 भूमिपुत्र मंगल देव के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आता है और आज के दिन का अंक 5 बुध मिलकर व्यक्ति को ऊर्जावान और साहसी बनाएगा लिए. आपके अंदर तुरंत निर्णय लेने की क्षमता देगा साथ ही आपको आज गुस्से से बचना होगा.
करियर : सैन्य क्षेत्र या खेल आदि में तैयारी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है. आज आपके फंसे हुए कार्य फिर से चलने लगेंगे. जल्दबाजी में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. प्रतियोगी छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज उन्हें कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं.
फाइनेंस : आज के दिन मूलांक 9 के जातकों को आय और व्यय के मध्य संतुलन बनाना एक बड़ी चुनौती होगी. पूर्व में किए गए निवेशों से आज धन का आगमन हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. छोटे-छोटे निवेश करने से आज आपको लाभ होगा.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज आपका प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी साथ ही आप लोग डेट पर जा सकते हैं. आज अपनी प्रेमिका अथवा जीवन संगिनी के लिए कोई गिफ्ट देने का प्लान बन सकता है. बात करते समय जीवनसाथी के साथ ईगो बीच में ना आने दें. अन्यथा रिश्तों में खटास पैदा होगी.
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : महरून लाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं