विज्ञापन

Success Story: 'अगली बार नवनीत शर्मा होगा', खुद से किया वादा निभाया, तहसीलदार की ट्रेनिंग के बीच RAS में हासिल की तीसरी रैंक

RPSC Success Story: RAS 2024 में तीसरी रैंक हासिल करने वाले नवनीत शर्मा ने अपनी बहन से समय मांगा. वह अपने नाम के आगे "SDM" लिखते थे और अब 12 घंटे की कड़ी मेहनत से उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया है.

Success Story: 'अगली बार नवनीत शर्मा होगा', खुद से किया वादा निभाया, तहसीलदार की ट्रेनिंग के बीच RAS में हासिल की तीसरी रैंक
Navneet Sharma 3rd Rank, RAS 2024
NDTV

 Success Story 3rd RAS Topper:  राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जारी RAS-2024 के परिणामों में संघर्ष और आत्मविश्वास की एक नई मिसाल देखने को मिली है. भीलवाड़ा के रहने वाले नवनीत शर्मा ने प्रदेश भर में तीसरी रैंक हासिल कर अपनी मेधा का परचम लहराया है. वर्तमान में राजस्थान तहसीलदार सेवा (RTS) के तहत ट्रेनिंग ले रहे नवनीत ने साबित कर दिया कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो आसमान भी छोटा पड़ जाता है.

खुद के नाम के आगे लिखते थे 'SDM'

नवनीत की सफलता के पीछे एक गहरा आत्मविश्वास छिपा है. उन्होंने बताया कि साल 2021 के रिजल्ट के समय, जब विक्रांत शर्मा टॉपर बने थे, तब उन्होंने अपने करीबी दोस्त हरिओम गुर्जर से कहा था कि अगली बार नवनीत शर्मा होगा. भले ही रैंक-1 न आई हो, लेकिन तीसरी रैंक लाकर उन्होंने अपना वचन पूरा किया. नवनीत इतने लक्ष्य-केंद्रित थे कि वे अक्सर अपने नाम के आगे 'SDM Navneet Sharma' लिखकर खुद को प्रेरित करते थे.

बहन से मांगा था समय

घर की आर्थिक और विषम परिस्थितियों ने नवनीत को हमेशा झकझोरा रखे हुआ था. उन्होंने अपनी बहन (जो गुढ़ा में LDC हैं) से दो-तीन साल का समय मांगा था ताकि वे हालातों को बदल सकें. उनके पिता थर्ड ग्रेड शिक्षक हैं और मां गृहिणी हैं. साढ़े तीन साल के कड़े संघर्ष के बाद, दूसरे प्रयास में उन्होंने यह मुकाम पाया. इससे पहले वे 2023 में 87वीं रैंक लाकर तहसीलदार पद के लिए चयनित हुए थे.

YOLO कल्चर पर युवाओं को दी नसीहत

सफलता के बाद युवाओं को संदेश देते हुए नवनीत ने आजकल के 'YOLO' (You Only Live Once) कल्चर पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि
आजकल युवा इस कल्चर के नाम पर नशे और फिजूलखर्ची में समय बर्बाद कर रहे हैं, जो आदर्श नहीं है. आप सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि अपने माता-पिता के लिए जीते हैं. उन्हें कुछ ऐसा करके दिखाएं जिससे उनका सिर गर्व से ऊंचा हो जाए. एक ईमानदार अधिकारी बनकर बिना रिश्वत के काम करना ही असली सफलता है.

RPSC के बदलते पैटर्न और 12 घंटे की तपस्या

नवनीत ने आरपीएससी के बदलते स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि प्री और मेंस की कटऑफ में गिरावट यह दर्शाती है कि आयोग अब 'तार्किकता' और 'गहन शोध'  करने वाले अभ्यर्थियों को चुन रहा है. उन्होंने सफलता का मंत्र साझा करते हुए कहा कि RAS का सिलेबस बहुत बड़ा है, जिसे पूरा करने के लिए रोजाना 12 घंटे की पढ़ाई अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें; Success Story: हेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने क्रैक किया RAS, तहसीलदार ट्रेनिंग के बीच राजस्थान प्रशासनिक सेवा में मारी बाजी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com