विज्ञापन

Mulank 9 Rashifal: किसी नए प्रोजेक्ट को न करें शुरू, धन से संबंधित लेनदेन में रखें धैर्य, पढ़ें मूलांक 9 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 9: आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत जोखिम भरा हुआ है. आज अचानक आपका खर्च काफी ज्यादा बढ़ सकता है. आज आपका मन एक साथ कई कामों को करने का करेगा. पढ़ें मूलांक 9 का राशिफल...

Mulank 9 Rashifal: किसी नए प्रोजेक्ट को न करें शुरू, धन से संबंधित लेनदेन में रखें धैर्य, पढ़ें मूलांक 9 का राशिफल
मूलांक 9 का राशिफल

Numerology Number 9 Prediction: किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके अंदर उर्जा को सही दिशा में इस्तेमाल करने की क्लेरिटी नहीं होगी. आज आपके घर के साथ सिचुएशन को समझना होगा. त्वरित एक्शन आपको दिक्कत में डाल सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज आपका मन एक साथ कई कामों को करने का करेगा. काफी सारी उलझन और कार्य में विलंब आपको टेंशन में डाल सकता है. गुस्से में आकर अचानक बड़ा निर्णय लेने का मन करेगा. ऑफिस में किसी के साथ वाद विवाद और बहस से बचना होगा. अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और सही समय पर उन्हें प्रयोग में लाएं. आज किसी नई प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू न करें.

फाइनेंस

आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत जोखिम भरा हुआ है. आज अचानक आपका खर्च काफी ज्यादा बढ़ सकता है. धन से संबंधित लेनदेन में धैर्य रखें और शांत रहें. आज किसी भी डील को क्लोज करने से पहले एक बार अवश्य सोचें. जल्दबाजी में आकर कोई भी फाइनेंशियल कमिटमेंट ना करें. आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. किसी भी फ़्रस्ट्रेशन में कोई फाइनेंशियल डिसीजन ना लें.

लव लाइफ

आज रिश्तों में गुस्सा या फ्रस्ट्रेशन की वजह से विवाद हो सकता है. आपको अपने शब्दों पर थोड़ा संयम रखना होगा अन्यथा छोटी सी बात एक बड़ा बवाल बन सकती है. पार्टनर को अपनी बात समझने का प्रयास करें, जिससे मामला सुलझ सके. आज आपके अंदर उर्जा का स्तर काफी उच्च होगा लेकिन सही दिशा में आप उसका प्रयोग नहीं कर पाएंगे. आज आपको काफी बेचैनी महसूस होगी.

शुभ अंक : 7
शुभ रंग : नारंगी

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Mulank 9 Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com