Numerology Number 9 Prediction: किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपको अपने ज्ञान और जो दोनों को मिलाकर सही निर्णय लेना होगा. यदि आपने दोनों को संतुलित करके आगे बढ़ने का प्रयास किया तो निश्चित ही आपको सफलता हासिल होगी. आज का दिन आपके लिए अचीवमेंट का दिन है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर
आज ऑफिस में आपको किसी प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिलेगा. आज लोग आपके अंदर की नेतृत्व क्षमता को देखेंगे. किसी भी कंपटीशन में जीत आपकी ही होगी. पहले से रुके हुए कार्य आज शुरू हो जाएंगे. किसी भी कार्य को करने के बाद अपने आप को रिप्रेजेंट जरूर करें. अपने द्वारा किए गए कार्य का क्रेडिट अवश्य लें. आज कार्य करते समय आपका प्लान बेहतर होना चाहिए. आज कार्य करते समय हैं आप रिस्क लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर सकते हैं.
फाइनेंस
आज आपके पूरे जोश के साथ फल प्राप्ति के लिए प्रयास करने होंगे. आज आप जितना प्रयास दिखाएंगे आपके पास उतना पैसा आएगा. कोई नई डील आपको मिल सकती है जिससे अच्छा धन लाभ हो. अमावस्या खर्चे में आपको लगाम लगानी होगी. जल्दबाजी में कोई वित्तीय निर्णय न करें.
लव लाइफ
आज रिश्तों में आपका अट्रैक्शन जबरदस्त होगा. संबंधों में ईगो ना आने दें. कोई छोटी बात विवाद का रूप भी ले सकती है. किसी पार्टी में सिंगल जातकों के प्रति जबरदस्त आकर्षण उन्हें किसी के साथ कनेक्ट कर सकता है. रिश्तो में धीरे-धीरे स्थाईत्व आएगा. आज आप काफी ऊर्जावान और क्विक डिसीजन मेकर की भूमिका में रहेंगे. गुस्सा और जल्दबाजी पर आपको लगाम कसनी होगी.
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं