विज्ञापन

Mulank 7 Rashifal: ऑफिस में कोई बड़ा अवसर मिलेगा, प्रेम संबंधों में बढ़ेगी दूरियां!

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 7: आज के दिन का अंक है 5 है. जो केतु और बुध की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आपकी सोच में थोड़ा कंफ्यूजन रहेगा.

Mulank 7 Rashifal: ऑफिस में कोई बड़ा अवसर मिलेगा, प्रेम संबंधों में बढ़ेगी दूरियां!
मूलांक 7 का राशिफल

Numerology Number 7 Prediction: किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज आपका आंतरिक रूप से मन काफी भावुक रहेगा. आपके मन में दो तरह की बातें आएंगी. कभी लोगों से जुड़ने का मन करेगा तो कभी अकेले रहने का मन करेगा. इन दोनों के बीच संतुलन करना ही आज आपकी जीत होगी. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर : रिसर्च, लेखन, धार्मिक क्षेत्र और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी पावरफुल है. आपको अचानक करियर में बड़ा लाभ मिल सकता है. ऑफिस में कोई बड़ी प्रॉब्लम हो सकती है, जिसका सॉल्यूशन सिर्फ आप ही कर पाएंगे. ज्यादा ओवरथिंकिंग की वजह से आज आपके कामों में विलंब हो सकता है. आज कोई छुपी हुई जानकारी आपके सामने आ सकती है.

फाइनेंस: आज किसी भी प्रकार का वित्तीय निर्णय लेते समय आपको कन्फ्यूजन बहुत अधिक रहेगा. आपके दिमाग में आमदनी से संबंधित कोई नया आईडिया आ सकता है. बिना रिसर्च के कोई भी वित्तीय निर्णय लेना आज जोखिम भरा हो सकता है. किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले उसके बारे में पूरी तरह रिसर्च और जानकारी करने के बाद ही उस पर निर्णय करें.

लव एवं व्यक्तिगत जीवन : जीवनसाथी अथवा प्रेम संबंधों में आज दूरी महसूस हो सकती है. किसी भी कारण से आज अपने आप को खुद अलग कर सकते हैं. आज आपका मन धार्मिक कार्यों की ओर गहराई से आकर्षित होगा. हंसी मजाक से दूर आज आपका दिन एकांत में व्यतीत होगा. आज आपकी इनट्यूशन पावर बहुत स्ट्रॉन्ग होगी. बार-बार पुराने विचार आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं.

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : स्काई ब्लू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com