Numerology Number 7 Prediction: दिनांक 18 अप्रेल 2026 दिन शनिवार. आज के दिन का मूलांक 5 है. मूलांक 5 बुध ग्रह से सम्बंधित है.आइये जानते हैं कि मूलांक 7 के जातकों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि कैसा रहने वाला है 18 अप्रेल 2026 का दिन. साथ ही जानेंगे मूलांक 7 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
मूलांक 7 - किसी भी माह के 7, 16, 25 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 7 होता है. अंक 7 केतु देव के अंतर्गत आता है और आज के दिन का अंक 5 बुध मिलकर आपको आत्मचिंतन, भावुक और गहरी सोच की ओर ले जाएगा.
करियर : कोई भी रिस्की काम या नया निर्णय लेने से आज आपको बचना होगा. ऑफिस में लोग आज आपके विरोध षड्यंत्र कर सकते हैं. आज दिन में चीजों को गंभीरता से समझे आत्म चिंतन करें और उसके बाद रिएक्ट करें. किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बेहतर है शांत रहकर समस्या से बाहर निकले.
फाइनेंस : किसी भी मित्र जानकारी या रिश्तेदार को भी आज आप उधार देने से बचें. इन्वेस्टमेंट करने से पहले एक बार अवश्य सोचें, यदि मन में संशय हो तो उसे टालें. आर्थिक स्थिति साधारण रहेगी. कुछ घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं. बचत योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : मिसकम्युनिकेशन की वजह से प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है. आपको अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना होगा अन्यथा आपके रिश्ते गलतफहमी के शिकार हो जाएंगे. पुराने संबंधों की याद आपको थोड़ा नर्वस कर सकती है. आज आप अकेले बैठकर कुछ समय गुजारना चाहेंगे.
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : आसमानी नीला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं