Numerology Number 6 Prediction: दिनांक 18 अप्रेल 2026 दिन शनिवार. आज के दिन का मूलांक 5 है. मूलांक 5 बुध ग्रह से सम्बंधित है.आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि कैसा रहने वाला है 18 अप्रेल 2026 का दिन. साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
मूलांक 6 - किसी भी माह के 6, 15, 24 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 6 होता है. अंक 6 शुक्र देव के अंतर्गत आता है और आज के दिन का अंक 5 बुध मिलकर व्यक्ति को महत्वाकांक्षी और लोकप्रिय बनाएगा. आज आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगे. आज आपका आकर्षण अपने सुंदर दिखने और लक्ज़री की तरफ रहेगा.
करियर : कल नाटक और मंचन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है. ऑफिस में या कार्यस्थल पर साथी कर्मचारियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. आपके कार्य में ध्यान भटकने से दिक्कत हो सकती है इसलिए मिली हुई जिम्मेदारी पर पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित करके आगे बढ़े.
फाइनेंस : आज दिमाग में बचत से संबंधित योजनाओं पर गहरा मंथन हो सकता है. दिन में कई अवसर लाभ कमाने के प्राप्त होंगे. मध्यम गति के साथ धन आपको प्राप्त होगा साथ ही आपके खर्च भी बढ़ जाएंगे. घर में लोगों की पसंद का ध्यान रखते हुए आपको अधिक खर्च करना पड़ सकता है.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज प्रेम संबंधों में अधिक अट्रैक्शन होगा साथ ही लंबे समय बाद रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. आज प्रेमी जोड़े डेट पर जा सकते हैं. नये सम्बन्ध स्थापित होंगे. विपरीत लिंग के लोगों के प्रति मन में ओवर अट्रैक्शन आपको अधिक पजेशिव बना देगा. दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा.
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद, फिरोजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं