विज्ञापन

Mulank 5: मिल सकता है किसी बड़ी डील का अवसर, दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मिठास, पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish mulank 5: पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट के रास्ते पर जाने से बचें. आज के दिन में आपकी आमदनी बढ़ेगी. आपके पुराने रिश्तों में जैसे दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में भी आज मिठास भर सकती है. पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल...

Mulank 5: मिल सकता है किसी बड़ी डील का अवसर, दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मिठास, पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल
आज का राशिफल- मूलांक 5

Numerology Number 5 Prediction: दिनांक 18 अप्रेल 2026 दिन शनिवार. आज के दिन का मूलांक 5 है. मूलांक 5 बुध ग्रह से सम्बंधित है.आइये जानते हैं कि मूलांक 5 के जातकों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 18 अप्रेल 2026 का दिन साथ ही जानेंगे मूलांक 5 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग. 

मूलांक 5 - किसी भी माह के 5, 14, 23 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 5 होता है. अंक 5 बुध देव के अंतर्गत आता है और आज के दिन का अंक 5 बुध मिलकर व्यक्ति को आज अवसर ओर खुशियां देंगे. आज डबल बुध की एनर्जी आज आपको लाभकारी सिद्ध होगी. 

करियर : कम्युनिकेशन, सेल्स और पब्लिक डीलिंग वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर रहने वाला है. आज आपको अचानक किसी बड़ी डील का अवसर मिल सकता है. आज आपके बोलने की वजह से ही ऑफिस में नए कॉन्ट्रैक्ट हो सकते हैं. जो जातक आज नई नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन्हें भी खुशखबरी मिल सकती है.

फाइनेंस : पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट के रास्ते पर जाने से बचें. आज के दिन में आपकी आमदनी बढ़ेगी. इन्वेस्टमेंट करने से पहले उसके बारे में पूरी जांच पर कर ले अन्यथा घातक सिद्ध हो सकता है. आज के दिन में आपकी आय के साथ खर्चो के बढ़ने का योग भी बन रहा है.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज आपकी भाषा शैली और आकर्षण लोगों में आपको केंद्रित रखेंगे. अचानक आपके जीवन में नए लोगों की एंट्री होगी जिनके साथ आपके रिश्ते बहुत मजबूत बनेंगे. आपके पुराने रिश्तों में जैसे दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में भी आज मिठास भर सकती है. किसी की बात को गंभीरता से लें अन्यथा गलतफहमी पूरे दिन का आनंद खत्म कर सकती है.

शुभ अंक : 6, 1
शुभ रंग : हरा, सिलेटी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com