विज्ञापन

Mulank 5 Rashifal: पुराने रुके हुए कार्य हो सकते हैं शुरू, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 5: आज अचानक कोई डील आपको लाभ कर सकती है. छोटी-छोटी फाइनेंशियल अपॉर्चुनिटी आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी. आज आपके ऊपर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में कंफ्यूजन रह सकता है. पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल...

Mulank 5 Rashifal: पुराने रुके हुए कार्य हो सकते हैं शुरू, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल
मूलांक 5 का राशिफल

Numerology Number 5 Prediction: किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज का दिन हमेशा की तरह सक्रिय और सामाजिकता से विपरीत होगा. मन का आकर्षण एकांत को होगा. बार-बार आपका फोकस आपके गोल से हटेगा. आज अपने मन की आवाज को सुनें. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज ऑफिस में बातचीत के दौरान अपने प्लान को स्पष्ट रूप से रखें. अचानक आपका महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं. कोई बड़ी मीटिंग के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है. कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. किसी भी नए प्रोजेक्ट में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न करें. आज अचानक आपको कुछ रहस्यमई चीज दिखाई दे सकती हैं, जिनसे आपको लाभ होगा. आज आपके पहले से रुके हुए कार्य पुनः प्रगति पर आ सकते हैं.

फाइनेंस

आज अचानक कोई डील आपको लाभ कर सकती है. छोटी-छोटी फाइनेंशियल अपॉर्चुनिटी आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी. आज आपके ऊपर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में कंफ्यूजन रह सकता है. किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करते समय एक बार अवश्य सोचें, उसके बाद ही कोई कमिटमेंट करें. शेयर बाजार, ट्रेडिंग, इंट्राडे आदि में आज जोखिम न लें. लंबी अवधि का निवेश लाभदायक होगा.

लव लाइफ

जीवनसाथी के साथ आपका डिस्टेंस बढ़ेगा और बातचीत में कमी आएगी. आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट शब्दों में व्यक्त करें, अन्यथा मिस अंडरस्टैंडिंग की वजह से विवाद बढ़ जाएगा. कोई पुराना विवाद आज आपको मानसिक रूप से झकझोर देगा. एकांत में बैठकर रिश्तो के बारे में गहन सोच आपको बेहतर परिणाम देगी. आज कुछ समय अकेले बैठकर बिताएं. आज अपने विचारों को सही दिशा में प्रयोग करें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.

शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का हरा

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5, Mulank 5 Horoscope, Mulank 5 Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com