विज्ञापन

Mulank 4: अचानक बदल सकती है आपके करियर की दिशा, शॉर्टमनी के चक्कर में हो सकता है नुकसान, पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 4: आज करियर में बदलाव या दिन भर उथल-पुथल मची रहेगी. अपने उच्च अधिकारियों से आज सीखने का प्रयास करें. लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहद अहम है. पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल...

Mulank 4: अचानक बदल सकती है आपके करियर की दिशा, शॉर्टमनी के चक्कर में हो सकता है नुकसान, पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल
मूलांक 4 का राशिफल

Numerology Number 4 Prediction: किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. आज दिन की शुरुआत में थोड़ा कन्फ्यूजन आपको रह सकता है. बार-बार भ्रम की सिचुएशन बनेगी. शुरुआती संघर्ष के बाद अचानक से कंडीशन बदलेंगे और अवसरों की प्राप्ति होगी. पहले से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिल सकता है. आज के दिन आपके जीवन में अप्रत्याशित बदलाव आ सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज करियर में बदलाव या दिन भर उथल-पुथल मची रहेगी. अपने उच्च अधिकारियों से आज सीखने का प्रयास करें. किसी भी असमंजस की स्थिति में वरिष्ठ जनों से सलाह लेना लाभदायक रहेगा. आंख मूंदकर किसी पर भरोसा ना करें. आज अचानक आपके जीवन में ऐसा बदलाव आ सकता है जो आपके जीवन की दिशा और दशा दोनों ही बदल देगा. अवसर को पहचान कर सही निर्णय लेकर आगे बढ़ना आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा.

फाइनेंस

आज आर्थिक स्थिति साधारण रहेगी लेकिन बीच में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है. बड़ी डील से अचानक से धन लाभ होगा. इन्वेस्टमेंट करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी करना और उसके बाद निवेश करना ही बेहतर होगा. शॉर्टमनी की और आकर्षित होने से आपको नुकसान हो सकता है. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.पारिवारिक खर्चे आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं.

लव लाइफ

लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहद अहम है. पहले से चला आ रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है. कोई छिपी हुई बात सामने आ सकती है. अपने दिल की बात स्पष्ट शब्दों में अपने पार्टनर के सामने कहें. ओवरथिंकिंग और शक करने की आदत आपके रिश्तों को खराब कर सकती है. रिश्तो में धैर्य रखकर ही आप जीत सकते हैं. सर दर्द और तनाव की समस्या से आपको दिक्कत होगी. आज अचानक आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिसकी आपको काफी समय से प्रतीक्षा थी.

शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सिलेटी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com