विज्ञापन

Mulank 4 Rashifal: इन्वेस्टमेंट करते वक्त रखें सावधानी, वैवाहिक जीवन में हो सकती हैं समस्याएं, पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 4: आज अप्रत्याशित रूप से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है. ज्यादा रिस्क लेने की प्रवृत्ति आपको नुकसान भी कर सकती है. ट्रेडिंग, शेयर बाजार आदि में इन्वेस्टमेंट करते वक्त सावधानी रखें. पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल...

Mulank 4 Rashifal: इन्वेस्टमेंट करते वक्त रखें सावधानी, वैवाहिक जीवन में हो सकती हैं समस्याएं, पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल
मूलांक 4 का राशिफल

Numerology Number 4 Prediction: जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है उन जातकों जातकों का मूलांक 4 होता है. आज समाज से अलग आपकी सोच एक नया रास्ता अपना सकती है. व्यापार में रिस्क लेने की क्षमता और सही दिशा का बैलेंस आपको जबरदस्त सफलता दिला सकता है.आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

इंजीनियरिंग के सेक्टर से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहेगा. आज आपके आईडिया ऑफिस में सबको पसंद आएंगे. आपके आइडिया से आपको करियर में बूम मिल सकता है. किसी प्रोजेक्ट को कंप्लीट करते समय शॉर्टकट अपनाना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है. प्लान और स्ट्रेटजी के अनुसार ही आगे बढ़ें, रूल तोड़कर आपको दिक्कत होगी. भावनाओं में कोई भी निर्णय न करें. रिस्क लेकर आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन अंतरात्मा की आवाज को अवश्य सुनें. 

फाइनेंस

आज अप्रत्याशित रूप से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है. ज्यादा रिस्क लेने की प्रवृत्ति आपको नुकसान भी कर सकती है. ट्रेडिंग, शेयर बाजार आदि में इन्वेस्टमेंट करते वक्त सावधानी रखें. लोग आपको फाइनेंसियल एडवाइस देंगे लेकिन किसी की एडवाइस को मानने से पहले आपको अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए. काल्पनिक दुनिया में धन कमाना और वास्तविकता में अंतर होता है. यह समझकर भी आज आपके प्रयास करना चाहिए.

लव लाइफ

आज आपके वैवाहिक जीवन में कम्युनिकेशन गैप की वजह से मिसअंडरस्टैंडिंग और विवाद हो सकता है. किसी पार्टी आदि में आपका किसी व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकता है. भावुकता या जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय न करें. ओवरथिंकिंग पर मूड स्विंग्स से बचें. आज आप अपने मन की सभी इच्छाएं पेपर पर लिखकर उनके बारे में सोचें. पार्टनर की भावनाओं की कदर करें साथ ही संबंधों में धैर्य रखें.

शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सिलेटी

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Mulank 4 Rashifal, Mulank 4, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com