विज्ञापन

Mulank 4: जॉब स्विच करने का मिलेगा अवसर, दांपत्य जीवन में बढ़ सकता है क्लेश, पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 4: करियर में आज आपको अचानक कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. अचानक आपके कार्य क्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है. आपके आइडिया, आपके बेहतर प्लान से कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है. पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल...

Mulank 4: जॉब स्विच करने का मिलेगा अवसर, दांपत्य जीवन में बढ़ सकता है क्लेश, पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल
मूलांक 4 का राशिफल

Numerology Number 4 Prediction: जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है उन जातकों जातकों का मूलांक 4 होता है. आज बेहतर से बेहतर आइडिया आपके दिमाग में आएंगे. आज के दिन आपको अवसरों का लाभ उठाना होगा. इसके लिए आपको तुरंत एक्शन लेना होगा. आज दिन में थोड़ा रिस्की कार्य करना पड़ सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर

करियर में आज आपको अचानक कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. अचानक आपके कार्य क्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है. इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. व्यापार में आज अप्रत्याशित लाभ होगा. आपके आइडिया, आपके बेहतर प्लान से कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है. आज आप कोई नया व्यापार या जॉब स्विच करना चाहते हैं उसके लिए दिन अच्छा है. किसी भी कमिटमेंट से पहले कम्युनिकेशन सही रखें, गलतफहमी से नुकसान हो सकता है.

फाइनेंस

आज आपकी आर्थिक स्थिति साधारण रहेगी. दिन में कई बार आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. दिन में कई बार अचानक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. ज्यादा लालच के चक्कर में फंसकर नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है. छोटे लाभ से संतोष करें. आज मेहनत से धन कमाने की बजाय स्मार्ट इन्वेस्टमेंट से धन लाभ करें.

लव लाइफ

दांपत्य जीवन में कम्युनिकेशन गैप की वजह से मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है. छोटा सा कन्फ्यूजन बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है. पार्टनर के साथ आज स्पष्ट शब्दों में बातचीत करें जिससे गलतफहमी दूर हो सके. कम्युनिकेशन के दौरान ईगो और एटीट्यूड रिश्तों में और खटास पैदा करेगा. ओवरथिंकिंग और स्ट्रेस से बचना होगा. आज के दिन की कठिनाइयां आपके धैर्य रखने से लाभ के अवसर में परिवर्तित हो सकती है.

शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नीला

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Mulank 4 Rashifal, Mulank 4
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com