विज्ञापन

Mulank 3 Rashifal: मल्टीपल अफेयर्स से बचना होगा, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 3: आज के दिन का अंक है 5 है. जो बुध और बृहस्पति की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा.

Mulank 3 Rashifal: मल्टीपल अफेयर्स से बचना होगा, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
मूलांक 3 का राशिफल

Numerology Number 3 Prediction: जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है,उनका मूलांक 3 होता है. आज आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल का सही तरीके से इस्तेमाल करें. बिना सोचे समझे कमिटमेंट ना करें. बाद विवाद और ईगो से बचें. आज आपका ज्ञान लोगों की बहुत सहायता करेगा.मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर : किसी भी प्रकार की कंसल्टेशन और टीचिंग में आज लोगों को विशेष फायदा मिलेगा. सोशल मीडिया के माध्यम से आज आपकी परफॉर्मेंस जबरदस्त रहेगी. उच्च अधिकारियों अथवा बॉस से आपको आज तारीफ मिल सकती है. आज ऑफिस में आप लीड रोल में नजर आएंगे. आपके आइडिया लोगों को काफी हद तक आपकी ओर आकर्षित करेंगे. पब्लिक डीलिंग में आज आप लोगों को कन्वेंस करने में सफल रहेंगे. उच्च अधिकारियों की सलाह को इग्नोर ना करें.

फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. धन आगमन के कई बार बड़े अवसर प्राप्त होंगे. आज आपको कई स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है. इन्वेस्टमेंट करने से बेहतर आज प्लान और स्ट्रेटजी तैयार करें.आज आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा. आपको बहकावे या किसी से प्रभावित होकर पैसा उधार नहीं देना है. सोर्स ऑफ इनकम बढ़ाने या स्थायी होने पर ध्यान देना होगा.

लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज पार्टनर को सलाह देना या नियंत्रण करने का प्रयास आपके संबंधों में दिक्कत पैदा कर सकता है. जीवनसाथी को थोड़ा समय दें और उसकी बातों को गंभीरता से सुनें. आज आपकी पर्सनेलिटी काफी आकर्षक रहेगी. आज मल्टीप्ल अफेयर्स पॉसिबल हैं. आज आप लोगों को एक अच्छे मार्गदर्शक की तरह रास्ता दिखाएंगे. अनावश्यक बहस और ईगो से आपको बचना होगा. लोगों से आज आप बेहतर तरीके से बातचीत करें.

शुभ अंक : 9

शुभ रंग : हल्का हरा

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Profession, Mulank 3 Quality, Numerology Number 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com