विज्ञापन

Mulank 3 Rashifal: नया काम शुरू करने के लिए दिन रहेगा अच्छा, अनावश्यक खर्च बिगाड़ सकता है बजट, पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 3: आज के दिन में धन का आगमन काफी धीमा लेकिन स्थायित्व से भरा रहेगा. यदि आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक होगा. पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल...

Mulank 3 Rashifal: नया काम शुरू करने के लिए दिन रहेगा अच्छा, अनावश्यक खर्च बिगाड़ सकता है बजट, पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल
मूलांक 3 का राशिफल

Numerology Number 3 Prediction: जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है,उनका मूलांक 3 होता है. आज का दिन आपके लिए अपने खुद के रिनोवेशन के लिए है. आज सामाजिकता से दूर रहकर अपने आप को जानने का प्रयास कीजिए. आज आपको गहरी सोच और गंभीरता से आगे बढ़ना होगा.आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज कोई नया कार्य शुरू करने से बेहतर किसी कार्य की योजना और रूपरेखा बनाने के लिए बेहतरीन दिन है. आज आप लोगों को बेहतर गाइडेंस और सलाह दे सकते हैं. एक अच्छे शिक्षक की तरह आप अपने आप को स्थापित करने में कामयाब होंगे. आज किसी भी काम में आगे बढ़ने से पहले वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह लेना लाभकारी होगा. वर्क फ्रॉम होम या ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा.

फाइनेंस

आज के दिन में धन का आगमन काफी धीमा लेकिन स्थायित्व से भरा रहेगा. यदि आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक होगा. इन्वेस्टमेंट करते समय किसी भी प्रकार का रिस्क लेना आपको जोखिम में डाल सकता है. आज प्रयास करें कि भविष्य में किस तरह आर्थिक स्थिति को और मजबूत किया जा सके. अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं. समाज में दिखावे के लिए खर्च करना बुद्धिमानी नहीं होगी.

लव लाइफ 

कम्युनिकेशन गैप की वजह से आज संबंधों में थोड़ा डिस्टेंस आ सकता है. पार्टनर के साथ आज इमोशनल बातचीत आप लोगों को साइलेंट मोड पर ला सकती है. आज रिश्तो में बातचीत करते समय धैर्य और समझदारी का परिचय दें. पार्टनर से जरूर से ज्यादा उम्मीद है आपको हर्ट कर सकती है. आज आपका व्यवहार एक फिलॉस्फर की तरह रहेगा. ओवर कॉन्फिडेंस आज आपको दिक्कत में डाल सकता है. आज आपको लाइफ से संबंधित बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा.

शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पीला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com