Numerology Number 3 Prediction: जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है. आज आपके करियर की ग्रोथ जबरदस्त होगी भाग्य का सहारा मिलेगा और नए लोगों के साथ आपके संबंध डेवलप होंगे. आज लिए गए निर्णय आपके भविष्य को संवारने का कार्य करेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर
शिक्षा जगत, ज्योतिष और व्यवसायों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. अचानक आपको कोई बहुत बड़ी अवसर मिल सकता है. आज आपके रुके हुए पुराने कार्य फिर से बनना शुरू हो जाएंगे. ऑफिस में आज बॉस की तरफ से प्रशंसा मिल सकती है. अपने ज्ञान को आज संकुचित ना रहने दें. लोगों को गाइड करें और अपने नेटवर्क को डेवलप करें.
फाइनेंस
आज आपके पास बड़ी तादाद में धन आने की संभावना है. यह पैसा आपकी नॉलेज और प्लानिंग की वजह से आपके पास आएगा. यदि आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करें, बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. अपने व्यवसाय का प्रचार प्रसार करने से लाभ होग. आज व्यवसाय में भविष्य से संबंधित प्लान और स्ट्रेटजी तैयार करें. ओवर कॉन्फिडेंस में आकर कहीं पैसा इन्वेस्टमेंट नहीं करना है, साथ ही धन कमाने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं अपनाना है.
लव लाइफ
पहले से चली आ रही मिसअंडरस्टैंडिंग आज खत्म हो सकती है. रिश्ते पहले की तरह सामान्य होंगे. आपस में बातचीत करने से क्लेरिटी आएगी, जिससे आप लोग फ्यूचर प्लानिंग की तैयारी करेंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए आज वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है. पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. मन में धार्मिक विचार आ सकते हैं. समाज में आज आपका नाम और ज्यादा पॉपुलर होगा.
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : केसरिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं