विज्ञापन

Mulank 3: कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन रहेगा अच्छा, ओवरकॉन्फिडेंस और एटीट्यूड से बचें, पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 3: आज अथॉरिटी में अटके हुए काम आपके पक्ष में होंगे. ऑफिस के लोग आपसे सलाह मशवरा करेंगे. आज आपकी बात मानकर जो काम किया जाएगा उसमें लाभ होगा. पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल...

Mulank 3: कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन रहेगा अच्छा, ओवरकॉन्फिडेंस और एटीट्यूड से बचें, पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल
मूलांक 3 का राशिफल

Numerology Number 3 Prediction: किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 3 होता है. आज आपके अंदर लीडरशिप की क्वालिटी डेवलप होगी. आज आप लोगों को गाइडेंस देंगे. सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आप आज एक इनफ्लुएंसर के रूप में लोगों की नजर में आएंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज अथॉरिटी में अटके हुए काम आपके पक्ष में होंगे. ऑफिस के लोग आपसे सलाह मशवरा करेंगे. आज आपकी बात मानकर जो काम किया जाएगा उसमें लाभ होगा. यदि आप आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट स्टार्ट करना चाहते हैं तो उसे शुरू कर सकते हैं. आपको सलाह देने के साथ लोगों की सलाह को सुनना भी होगा. ओवरकॉन्फिडेंस एटीट्यूड आपके दिन पर भारी पड़ सकता है. आज के दिन आप एक अच्छे प्रबंधक सिद्ध हो सकते हैं.

फाइनेंस

आज आपकी दैनिक इनकम में वृद्धि होगी. आज सोर्स ऑफ़ इनकम में बढ़ोत्तरी होगी. अचानक कोई व्यक्ति आपको बड़े लाभ की स्कीम दे सकता है. कंसल्टेशन के सेक्टर से आपको अच्छी इनकम होगी. शो ऑफ एवं अनावश्यक खर्च करने से आपको बचना होगा. लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. आज आपको पुरानी किसी पॉलिसी से पैसा मिल सकता है. धन से संबंधित कोई पुराना विवाद आज खत्म होने का योग है.

लव लाइफ

आज आपके पार्टनर के साथ आपके ताल्लुकात बहुत अच्छे रहेंगे. आप दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग होगी. जरूर से ज्यादा रोक-टोक आपके पार्टनर को डिप्रेस्ड कर सकती है. आज आपका आकर्षण अचानक किसी व्यक्ति की ओर हो सकता है. विवाह से संबंधित बातचीत आज अपने अंतिम दौर में हो सकती है. आज आपके मन में लव लाइफ को लेकर एकदम क्लेरिटी रहेगी.

शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Rashifal, Mulank 3 Horoscope, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com