Numerology Number 2 Prediction: किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपकी इनट्यूशन पावर बहुत शानदार रहेगी. आपकी कम्युनिकेशन से लोग प्रभावित होंगे. बार-बार आपकी फीलिंग बदलेगी. आज आपको ओवरथिंकिंग और मूड स्विंग्स पर कंट्रोल करना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर
ऑफिस में आज टीम के साथ मिलकर काम करने में आपको सफलता हासिल होगी. यदि आप एक काउंसलर हैं या किसी तरह से पब्लिक डीलिंग में है, तो आपके कनेक्शन मजबूत होंगे जिससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी. आज ऑफिस में आपको अपना रवैया थोड़ा लचीला रखना होगा जिससे आपके कार्य आसानी से होते रहेंगे. किसी निर्णय को लेते समय आपको थोड़ी उलझन और ओवरथिंकिंग की समस्या हो सकती है. क्रिएटिव फील्ड से रिलेटेड जातकों को आज का दिन शानदार रहेगा.
फाइनेंस
आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थाई और बेहतर रहेगी. छोटे-छोटे लाभ आपका दिन को बना सकते हैं. यदि आप कोई साझा व्यापार करते हैं तो उस व्यापार में आज आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी. भावुकता में आकर अनावश्यक खर्च न करें. लंबी अवधि के लिए आज निवेश करना आपको फायदेमंद होगा. भविष्य की बचत योजनाओं पर आज स्ट्रेटजी बनाने के लिए दिन बेहतर है.
लव लाइफ
आज लव लाइफ और दांपत्य जीवन के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज आपके पार्टनर के साथ आपके संबंध काफी बेहतर और मजबूत होंगे. पार्टनर के साथ पुराना विवाद या मनमुटाव आज खत्म हो सकता है. सिंगल जातकों के जीवन में आज अचानक किसी ऐसे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जिसके साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव हो जाएगा. आज अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें, और खराब संबंधों को फिर से बेहतर बनाने का प्रयास करें.
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं